{"_id":"6907c0874d8748e41203a364","slug":"sherwanis-are-in-high-demand-during-the-wedding-season-karnal-news-c-18-agr1041-772118-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शादी के सीजन में शेरवानी की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शादी के सीजन में शेरवानी की बढ़ी मांग
Mon, 03 Nov 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
करनाल। नवंबर माह की शुरुआत के साथ ही शादी का सीजन शुरू हो चुका है। जिले के कई बाजार जैसे दुपट्टा मार्केट, नेहरू पैलेस, कुंजपुरा रोड मार्केट, सनातन धर्म मंदिर के नजदीक स्थित मार्केट में युवाओं की पसंद के हिसाब से अलग-अलग तरह की शेरवानी आनी शुरू हो गई है। बाजार में शेरवानी की मांग बढ़ने लगी है। आने वाले सप्ताह से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होने वाले हैं, ऐसे में दूल्हों की पसंद बनी शाही और क्लासिक लुक वाली शेरवानी दुकानदारों ने स्टॉक में रखनी शुरू कर दी हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार पारंपरिक और मॉडर्न डिजाइन की शेरवानी बाजार में आ चुकी है।
शेरवानी की नई वैरायटी ने खींचा ध्यान
दुकानदारों ने बताया कि इस बार लखनवी, मिरर वर्क, एम्ब्रॉयडरी, इंडो-वेस्टर्न शेरवानी सबसे ज्यादा बिक रही हैं। इन शेरवानियों की खासियत और गुणवत्ता के आधार पर दाम तय किए गए हैं। ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम और टेलर के पास लोग अभी से ऑर्डर की बुकिंग करवाने लगे हैं। दुकानदार विशाल गर्ग ने बताया कि दूल्हे के लिए जरी वाली शेरवानी की मांग हो रही है। इनकी कीमत 3200 से 4500 रुपये तक है।
पारंपरिक लुक के साथ स्टाइलिश भी
पुरानी तहसील मार्केट में कपड़े की दुकान चलाने वाले दीपक वर्मा ने बताया कि इस बार दूल्हे ट्रेंडी स्टाइल में इंडो-वेस्टर्न डिजाइन चुन रहे हैं, जो पारंपरिक लुक के साथ स्टाइलिश भी लगती है। घंटाघर चौक पर दुकानदार विपिन ने बताया कि अधिकतर शेरवानी दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और जयपुर से मंगाई जा रही हैं। इनमें तैयार होने वाली शेरवानी में फैब्रिक की गुणवत्ता और डिजाइन दोनों का ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन
डिजाइन के हिसाब से भी कीमत
शेरवानी की कीमत फैब्रिक और डिजाइन के हिसाब से अलग-अलग है। साधारण रेशमी शेरवानी 3,000 रुपये से 6,000 रुपये तक मिल रही है। बनारसी और लखनवी वर्क वाली शेरवानी 8,000 से 15,000 रुपये तक और इंडो-वेस्टर्न और डिजाइनर शेरवानी की 20,000 से लेकर 35,000 रुपये तक उपलब्ध है।