फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shaurya Diwas was celebrated in memory of the Marathas who died in the war 265 years ago.

Karnal News: 265 वर्ष पहले युद्ध में वीरगति को प्राप्त मराठाओं की याद में मनाया शौर्य दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Shaurya Diwas was celebrated in memory of the Marathas who died in the war 265 years ago.
घरौंडा बसताड़ा गांव में आयोजित शौर्य दिन समारोह में उप​स्थित समाज के लोग। स्वयं
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पानीपत की भूमि का नाम जिस युद्ध और मराठों की वीरता के कारण इतिहास में दर्ज हुआ उसी तीसरे युद्ध के 265 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय मराठा जागृति मंच और रोड मराठा एकता संघ ने बुधवार को बसताड़ा में शौर्य दिवस मनाया। इसमें हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि स्वामी संपूर्णानंद सरस्वती और पूंडरी बनी के महंत बालेश्वर आनंद महाराज पहुंचे।


विस अध्यक्ष ने कहा कि 14 जनवरी, 1761 को पानीपत के मैदान में एक भयंकर युद्ध हुआ। एक विदेशी आक्रांता अहमदशाह अब्दाली ने भारत की अस्मिता को ललकारा। वीर मराठों ने राष्ट्र की अस्मिता के लिए उसका दृढ़ता से सामना किया। युद्ध में मराठा सेना के हजारों सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए। मराठा जागृति मंच के अध्यक्ष वीरेंद्र मराठा और इतिहासकार डॉ. वसंत राव ने बताया कि इतिहासकारों के अनुसार सन् 1761 का यह युद्ध 95.5 कोस की परिधि में लड़ा गया था। इसमें पानीपत, कुंजपुरा, कुरुक्षेत्र, करनाल इत्यादि प्रसिद्ध स्थानों के नाम आते हैं। इतिहासकारों के अनुसार दिल्ली की तरफ से अब्दाली की सेना और कुरुक्षेत्र की ओर से मराठा सेना आमने-सामने खड़ी थी। 14 जनवरी 1761 को इसी जगह पर मराठों और अहमदशाह अब्दाली के बीच पानीपत का तीसरा युद्ध हुआ था। इस युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए मराठा वीरों को लोगों ने श्रद्धांजति अर्पित की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed