फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sectors 2 and 10 are on the path to development after 20 years; they had become dumping sites.

Karnal News: 20 साल बाद विकास की राह पर सेक्टर दो व 10, डंपिंग साइट का ले चुके थे रूप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Sectors 2 and 10 are on the path to development after 20 years; they had become dumping sites.
कुरुक्षेत्र। सेक्टर 10 में इसी जगह पर थी डंपिंग साइट, अब दिया जा रहा नया रूप। संवाद 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अभी तक धर्मनगरी के लिए व्यावसायिक तौर पर महज औपचारिकता भर रहे सेक्टर दो व 10 का अब कायाकल्प होगा। न केवल यहां सभी फुटपाथ से लेकर पार्किंग स्थलों का नवनिर्माण किया जाएगा बल्कि इनका सौंदर्यीकरण भी होगा। इसके लिए करीब दो करोड़ का बजट खर्च होगा। करीब 20 साल पहले तैयार किए गए इन सेक्टरों में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से उठाए गए कदम से व्यवसायिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी तो इन पर लगा डंपिंग साइट का दाग भी धुल सकेगा।
शहर में अभी तक व्यावसायिक तौर पर ये दो सेक्टर ही एचएसवीपी की ओर से करीब 20 साल पहले विकसित किए गए थे। सेक्टर दो दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 44 व ताऊ देवीलाल पार्क से जुड़ा है तो वहीं सेक्टर 10 नए बस अड्डे से सटा है। दोनों ही सेक्टर शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले पिपली-थर्ड गेट रोड से भी जुड़े हैं। ऐसे में इन दोनों सेक्टरों में शुरू से ही व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद थी लेकिन विभाग ने इनकी कोई सुध नहीं ली, जिसके चलते ये सेक्टर कुछ कदम ही आगे बढ़ सके और समय के साथ दोनों ही सेक्टर डंपिंग साइट में बदल गए। यहां तक कि नगर परिषद की ओर से भी शहर से हर रोज निकलने वाला कचरा भी इन सेक्टरों में खाली पड़ी जमीन पर ही डाला जाने लगा। हालांकि शहरवासियों व संबंधित पार्षदों की ओर से कड़ी आपत्ति के बाद यहां नगर परिषद ने कचरा डालना बंद किया लेकिन लोगों के लिए ये डंपिंग साइट ही बने रहे।
विज्ञापन



सेक्टर दो ही धर्मनगरी का पहला फाइव स्टार होटल प्रस्तावित

सेक्टर दो में ही धर्मनगरी का पहला अत्याधुनिक फाइव स्टार होटल प्रस्तावित है। करीब आठ साल पहले तत्कालीन केंद्रीय पर्यटन मंत्री उमा भारती ने इसका शिलान्यास भी किया था तो करीब 80 करोड़ की लागत का अनुमान लगाया गया था लेकिन आज तक यह परियोजना भी अटकी है। अब मुख्यमंत्री नायब सैनी करीब दो माह पहले इस होटल का निर्माण करने को लेकर भी अधिकारियों को आदेश दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेक्टर 10 में कोचिंग व वीजा सेंटर
सेक्टर 10 में फिलहाल कुछ कोचिंग व वीजा स्टडी सेंटर के अलावा कुछ होटल भी है, लेकिन इससे शहर का एक हिस्सा भी विकसित नहीं हो पाया। इन व्यावसायिक स्थलों के आसपास भी हाल ही पार्किंग का नवनिर्माण किया गया है। इससे सटे ताज पार्क का भी नवनिर्माण किया गया है।


विकसित होंगे सेक्टर, बनेगा बेहतर माहौल : सांगवान
विभाग के कार्यकारी अधिकारी शास्वत सांगवान का कहना है कि दोनों ही सेक्टर में पार्किंग से लेकर फुटपाथ तक का नवनिर्माण किया जा रहा है। कहीं कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी, जिसके बाद यहां व्यवसायिक स्थलों के निर्माण भी होंगे तो बेहतर माहौल भी बनेगा।

कुरुक्षेत्र। सेक्टर 10 में इसी जगह पर थी डंपिंग साइट, अब दिया जा रहा नया रूप। संवाद 

कुरुक्षेत्र। सेक्टर 10 में इसी जगह पर थी डंपिंग साइट, अब दिया जा रहा नया रूप। संवाद 

कुरुक्षेत्र। सेक्टर 10 में इसी जगह पर थी डंपिंग साइट, अब दिया जा रहा नया रूप। संवाद 

कुरुक्षेत्र। सेक्टर 10 में इसी जगह पर थी डंपिंग साइट, अब दिया जा रहा नया रूप। संवाद 

कुरुक्षेत्र। सेक्टर 10 में इसी जगह पर थी डंपिंग साइट, अब दिया जा रहा नया रूप। संवाद 

कुरुक्षेत्र। सेक्टर 10 में इसी जगह पर थी डंपिंग साइट, अब दिया जा रहा नया रूप। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed