{"_id":"6ab837dde52d67eabb02a579","slug":"scooter-rider-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-on-panaudi-road-karnal-news-c-18-knl1018-1000143-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पनौड़ी रोड पर वाहन की चपेट में आकर स्कूटर सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पनौड़ी रोड पर वाहन की चपेट में आकर स्कूटर सवार की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। पनौड़ी रोड पर शनिवार दोपहर बाद हुए सड़क हादसे में स्कूटर सवार 35 वर्षीय गांव पनौड़ी निवासी दीप की मौत हो गई। किसी वाहन की टक्कर से वह सड़क पर जा गिरा और गंभीर चोट लगने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। एंबुलेंस देर से आने के कारण करीब आधा घंटे तक शव मौके से नहीं उठाया जा सका।
डायल-112 इंचार्ज राजबीर सिंह के अनुसार, टीम को पनौड़ी रोड पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया।
थाना प्रभारी घरौंडा दीपक ने बताया कि स्थानीय पुलिस और 112 की टीम सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी। एंबुलेंस आने में समय लगा जिस वजह से शव घटनास्थल पर 25 मिनट से अधिक समय तक पड़ा रहा। शव से मिले कागजात के आधार पर पहचान हुई और परिजन को सूचना दी गई। परिजन ने बताया कि दीप एक शैलर में ट्रैक्टर चालक के तौर पर काम करता था। शनिवार दोपहर बाद वह शैलर से स्कूटर पर सवार होकर घरौंडा की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोई वाहन टक्कर मार गया था। जांच की जा रही है।