{"_id":"615b703f8ebc3e656d1a369a","slug":"saria-businessman-was-injured-by-hitting-the-butt-of-a-pistol-karnal-news-knl854646131","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saria businessman was injured by hitting the butt of a pistol","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saria businessman was injured by hitting the butt of a pistol
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। चांदनीबाग थाना क्षेत्र में एक सरिया कारोबारी पर रेट पूछने आए छह लोगों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। हमलावरों ने उसकी आंखें में पिस्तौल के बट से वार किया। कारोबारी ने आरोपियों के खिलाफ चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी है।
सरिया कारोबारी निपुण गर्ग ने बताया कि रविवार को दोपहर साढ़े तीन बजे छह युवक एक कार में सवार होकर आए। जिनमें पांच युवक सफेद रंग के कपड़े पहने हुए थे। उन्होंने आकर सरिये का रेट पूछा। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनकी आपस में कहासुनी हो गई और आरोपियों ने कारोबारी को लात व घूंसों से पीटना शुरू कर दिय। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के पास पिस्तौल भी थी। जिसकी बट से आरोपियों ने पीड़ित की आंख पर हमला किया और उसे जान से मारने मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने अस्पताल में अपना उपचार कराया और चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। चांदनीबाग थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।