{"_id":"68a4d8fd998619bb380f33a4","slug":"samman-diwas-will-be-celebrated-on-25th-september-in-rohtak-karnal-news-c-18-knl1008-718577-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रोहतक में 25 सितंबर को मनाया जाएगा सम्मान दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रोहतक में 25 सितंबर को मनाया जाएगा सम्मान दिवस
विज्ञापन
करनाल। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की ओर से ताऊ देवीलाल की जयंती पर 25 सितंबर को रोहतक में सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान महासचिव शिव बजाज ने कहा कि ताऊ देवीलाल को श्रद्धांजलि देने के लिए लाखों लोग रोहतक पहुंचेंगे। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला व प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा निरंतर प्रदेश भर में दौरे कर रहे हैं।
25 और 26 अगस्त को करनाल व पानीपत में सभाओं का आयोजन किया जाएगा। शिव बजाज ने कहा कि समारोह के लिए प्रदेशभर में जिला प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। करनाल शहरी और पानीपत जिले का प्रभारी मदन मोहन चौधरी को नियुक्त किया गया है। इसके लिए शिव बजाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा का आभार प्रकट किया है। मदन मोहन चौधरी के नेतृत्व में करनाल और पानीपत से भी हजारों की संख्या में इनेलो कार्यकर्ता और आम जनता देवीलाल को नमन करने पहुंचेगी। संवाद