फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Road worth Rs 3.54 crore built without berm, cracks started appearing

Karnal News: बिना बर्म के बना दी 3.54 करोड़ की सड़क, पड़ने लगी दरारें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Road worth Rs 3.54 crore built without berm, cracks started appearing
- बालपबाना से बल्ला तक बनाई गई है सड़क, बन गए गड्ढे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बालपबाना से बल्ला गांव की ओर जाने वाली 3.54 करोड़ से बनी सड़क को बने कुछ समय हुआ मगर अब ये टूटने लगी है। सड़क में गड्ढे बनने शुरू हो गए है। सड़क को बनाने से पहले बर्म तैयार की जाती है लेकिन इसे बिना बर्म के ही बना दिया है। यानी सड़क के किनारे मिट्टी लगानी होती है ताकि सड़क टूटे न और उसकी मजबूती बनी रहे।
पीडब्ल्यूडी की ओर से इस सड़क का 3.54 करोड़ रुपये में टेंडर किया गया है लेकिन समय से पहले ही यह सड़क टूटने लगी है। सड़क की हालत देखकर ग्रामीण दीपक, मोहित, मानसिंह आदि ने बताया कि कई सालों बाद इस सड़क का निर्माण हुआ है लेकिन इसमें भी खानापूर्ति की गई है। जिन जगहों पर सड़क किनारे मिट्टी लगाने की आवश्यकता थी वहां मिट्टी ही नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन

ऐसे में बारिश आने पर व बिना मिट्टी के सड़क किनारे से टूटने लगेगी। इसमें कहीं न कहीं अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है। सड़क निर्माण के दौरान या तो अधिकारियों ने इसका निरीक्षण नहीं किया या निरीक्षण कर उसे अनदेखा कर दिया। सरकार ने तो सड़क निर्माण पर 3.54 करोड़ रुपये खर्च कर दिए लेकिन सड़क टूटने पर खामियाजा आस पास के ग्रामीणों को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीण सोनू, नवीन, रमेश आदि ने बताया कि इस सड़क का निर्माण करीब पांच किलोमीटर तक होना है लेकिन सड़क बल्ला व पबाना हसनपुर के बाहर से बनाई गई है। गांव के अंदर पत्थरों की सड़क बनी है। वहीं जो सड़क बनी है। उसमें अभी से दरारें पड़ने लगी हैं। दरारों की तरह लंबी लाइन अलग से ही सड़क पर दिखाई दे रही है जो आने वाले समय में बड़ी दरारों का रूप ले लेंगी। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।




सड़क में जिन जगहों पर बर्म नहीं है वहां पर बर्म बनाई जाएगी। सड़क निर्माण के समय खेतों में फसल थी। इस कारण बर्म नहीं बनी थी। अब फसल कट चुकी है। तो सड़क के दोनों तरफ मिट्टी लगाई जाएगी।
- संजीव तंवर, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed