फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Raiza Dhillon won gold medal in shotgun skeet.

Karnal News: शॉटगन स्कीट में राइजा ढिल्लो ने जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Raiza Dhillon won gold medal in shotgun skeet.
- 38वीं नेशनल चैंपियनशिप का उत्तराखंड में हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण नगरी की बेटी राइजा ढिल्लो ने 38वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। शॉटगन स्कीट की यह स्पर्धा उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित हुई। इस स्पर्धा में भाग लेने वाली करनाल की सिर्फ एक खिलाड़ी राइजा उम्र में भी अन्य खिलाड़ियों से छोटी है। इससे पूर्व वह एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। पेरिस ओलंपिक में भी वह सबसे कम उम्र की खिलाड़ी होने के कारण चर्चा में रही। राइजा ने ओलंपिक की शॉटगन स्कीट में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर पहचान बनाई।
राइजा ने बताया कि अब वह अर्जेंटीना में आयोजित होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए तैयारी करेगी। निशानेबाज राइजा ने पेरिस ओलंपिक के लिए कुवैत में 19 वर्ष की आयु में क्वालीफाई किया था। राइजा स्कीट निशानेबाजी में ओलंपिक कोटा हासिल करके महिलाओं की कनिष्ठ व वरिष्ठ स्पर्धा की अव्वल खिलाड़ी बन गई है। खेलो इंडिया सहित विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में वह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है।
विज्ञापन

राइजा शॉटगन की स्कीट निशानेबाजी में भारत की एकमात्र खिलाड़ी है। उसके पिता शामगढ़ गांव के सरपंच हैं। निशानेबाजी की महिला जूनियर स्कीट स्पर्धा में ओलंपिक कोटा पाने वाली राइजा भारत की एकमात्र शूटर रही। देश में राइजा पहली खिलाड़ी थी, जो मात्र वर्ष की आयु में ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। पिता रविजीत ने बताया कि राइजा पंजाब यूनिवर्सिटी में स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राइजा की उपलब्धियां
- आईएसएसएफ सीनियर वर्ल्ड कप के एकल मुकाबले में 11वां स्थान हासिल किया।
- 15वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप की एकल स्पर्धा में रजत पदक जीता।
- आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप के एकल मुकाबले में रजत पदक पाया।
- 2023 में राष्ट्रीय खेल के एकल मुकाबले में रजत पदक अपने नाम किया।
- दिग्विजय मेमोरियल चैंपियनशिप के एकल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता।
- नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed