फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Process of revision of photo voter list begins

Karnal News: फोटोयुक्त मतदाता सूची के संशोधन की प्रक्रिया शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Process of revision of photo voter list begins
करनाल। नगरपालिका के वार्ड नंबर-8 के उपचुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य चुनाव आयोग हरियाणा के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कार्य के लिए निगदू के नायब तहसीलदार साहिल अरोड़ा को सहायक रिवाइजिंग अथॉरिटी नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार फोटोयुक्त मतदाता सूची के संशोधन से संबंधित सभी गतिविधियां निर्धारित समयबद्ध कार्यक्रम के तहत पूरी की जाएंगी। संशोधित मतदाता सूची का प्रारूप 28 फरवरी को प्रकाशित किया जाएगा, जिसके बाद आम नागरिक 7 मार्च तक अपने दावे और आपत्तियां सहायक रिवाइजिंग अथॉरिटी के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि प्राप्त आपत्तियों और दावों का निपटारा 12 मार्च को किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति रिवाइजिंग अथॉरिटी के आदेश से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह 16 मार्च तक अपील कर सकता है। इन अपीलों पर उपायुक्त स्तर पर 19 मार्च तक निर्णय लिया जाएगा। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद 27 मार्च को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed