{"_id":"6678c51b0baafdd6cb0fdc87","slug":"preparation-to-open-three-new-tb-units-karnal-news-c-18-knl1008-416015-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तीन नई टीबी यूनिट खोलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तीन नई टीबी यूनिट खोलने की तैयारी
विज्ञापन
- निक्षय पोर्टल पर दर्ज किए नाम, विभाग की ओर से स्टाफ की जल्द की जाएगी नियुक्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। स्वास्थ्य विभाग ने करनाल में तीन नई टीबी यूनिट खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टीबी यूनिट खुलने के बाद सीधे तौर पर टीबी मरीजों को जांच व इलाज करवाने में लाभ मिलेगा। विभाग की ओर से एक माह पहले स्टेट टीबी विंग को तीन नए टीयू के नामों की सूची बनाकर भेजी गई थी। जिस पर स्टेट टीबी विंग ने कार्य करते हुए टीबी के निक्षय पोर्टल पर तीनों नई टीबी यूनिटों के नाम दर्ज कर दिए हैं। इसी पोर्टल पर विभाग टीबी मरीजों का रिकॉर्ड चेक करता है।
जिला टीबी की नोडल अधिकारी डॉ. सिम्मी कपूर ने बताया कि प्रत्येक दो लाख की जनसंख्या पर एक ट्रीटमेंट यूनिट होती है। जिले में छह टीबी यूनिट सुचारू रूप से काम कर रही हैं। अभी जिले की संभावित जनसंख्या लगभग 18 लाख मापी गई है। जिसके हिसाब से जिले में टीबी यूनिटों की संख्या नौ होनी चाहिए। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन नई टीबी यूनिटों को खोलने के लिए नामों की सूची भेजी गई थी। इनमें करनाल-टू, कुंजपुरा व तरावड़ी का नाम शामिल है। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिले में करनाल, घरौंडा, निसिंग, नीलोखेड़ी, इंद्री व असंध में टीबी यूनिटें चल रही हैं। वहीं तीन नई टीबी यूनिटें टीबी मुक्त भारत अभियान-2025 के तहत खोली जा रही है। निक्षय पोर्टल पर नाम दर्ज होने के बाद विभाग अब तीनों यूनिटों का अलग-अलग पीएफएमस कोड जनरेट करवाने की प्रक्रिया शुरू करेगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्टाफ की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिसके बाद मरीजों की जांच तीनों यूनिटों पर संभव हो सकेगी।
बेहतर इलाज में सहायक होगी यूनिटें
को-ऑर्डिनेटर कमल शर्मा व पीपीएम अधिकारी स्नेहा राणा ने बताया कि जिले में नई खुलने वाली तीन नई टीबी यूनिटें जिले के लोगों को बेहतर इलाज देने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि जिले में सबसे अधिक मरीज करनाल टीयू पर है। ऐसे में करनाल में ही टीबी की दूसरी यूनिट खोलने का प्रस्ताव रखा गया है। जिससे अस्पताल में चल रही ओपीडी व यूनिट का भार कम हो सकें। वहीं दूसरी ओर कुंजपुरा व तरावड़ी में टीबी यूनिट नहीं है। ऐसे में इन इलाकों के मरीजों को अन्य कस्बों के टीयू पर निर्भर रहना पड़ता है।