फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Prayer of Lord Jesus in the church, the tune of jingle bell echoed

Karnal News: चर्च में प्रभु यीशु की प्रार्थना, गूंजी जिंगल बेल की धुन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Prayer of Lord Jesus in the church, the tune of jingle bell echoed
39.... क्रिसमस डे के अवसर पर मानव सेवा संघ के सामने सांता के साथ डांस करती युवतियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिलेभर में रविवार को क्रिसमस मनाया गया। शहर में दिनभर जिंगल बेल-जिंगल बेल की धुन गूंजती रही। रेलवे रोड स्थित द चर्च ऑफ असेंसन में क्रिसमस के अवसर पर सुबह प्रभु यीशु की प्रार्थना की गई। सांता ने बच्चों को उपहार बांटे और बच्चों के साथ डांस किया।

प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर चर्च ऑफ असेंसन में फादर शशि मुएल ने प्रार्थना कराई। मध्यरात्रि में मिड नाइट सर्विस के दौरान प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाइवल पाठ किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। रविवार शाम चर्च में श्रद्धालुआें ने प्रभु यीशु के सामने कैंडल जलाकर प्रार्थना की। वहीं, चर्च के बाहर लगे मेले में खरीदारी की। दोपहर को चर्च में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। दूसरी ओर मानव सेवा संघ के सामने पिछले कई दिनों से सजी विशाल ट्री के सामने लगे डीजे पर सांता खूब नाचे और सभी को गिफ्ट दिए। हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी गानों पर संाता के साथ युवतियां नाचती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed