{"_id":"631bab6e6c88b678374a6fec","slug":"portal-will-open-once-again-for-ug-classes-karnal-news-knl1206289102","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी कक्षाओं के लिए भी एक बार फिर खुलेगा पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी कक्षाओं के लिए भी एक बार फिर खुलेगा पोर्टल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। यूजी कक्षाओं में विभिन्न पाठ्यक्रमों में अब तक दाखिले से वंचित रहे विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। उच्चतर शिक्षा विभाग यूजी प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए एक बार फिर पोर्टल खोलने जा रहा है। हालांकि यूजी कक्षाओं में ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया पांच सितंबर को पूरी हो चुकी है, लेकिन कुछ कॉलेजों की मांग पर उच्चतर शिक्षा निदेेशालय ने पोर्टल एक बार फिर खोलने का निर्णय लिया है। यूजी कक्षाओं में दाखिले के लिए विद्यार्थी 12 सितंबर से आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 से 15 सितंबर तक चलेगी जबकि फिजिकल ओपन काउंसलिंग 12 से 16 सितंबर तक होगी। वंचित विद्यार्थी आवेदन व काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। जिले के कॉलेजों में कुछ कोर्स में अभी भी सीटें रिक्त हैं।
यूजी-पीजी के द्वितीय और तृतीय वर्ष की फीस भरने का एक और मौका
इधर, फीस न भर पाने से यूजी-पीजी के द्वितीय और तृतीय वर्ष में दाखिले से वंचित रहे विद्यार्थी 12 सितंबर तक फीस भर सकते हैं। इसके लिए विभाग की ओर से इन विद्यार्थियों के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। यूजी-पीजी के प्रथम वर्ष में उत्तीर्ण होकर द्वितीय और तृतीय वर्ष में प्रमोट विद्यार्थियों को अपने कोर्स के द्वितीय और तृतीय वर्ष की सीटों पर दाखिलों के लिए पिछले सप्ताह फीस भरने की अंतिम तारीख निकल गई थी, लेकिन काफी संख्या में विद्यार्थी ऐसे थे, जो प्रथम वर्ष में उत्तीर्ण होकर द्वितीय और तृतीय वर्ष में प्रमोट तो हुए, पर फीस भरने की अंतिम तिथि तक फीस नहीं भर पाए। जिससे उनके दाखिले को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई थी। इस पर कई कॉलेजों की ओर से डीएचई को विद्यार्थियों की परेशानी से अवगत कराया गया। जिस पर डीएचई की ओर से फीस भरने की अंतिम तिथि 12 सितंबर कर दी है।
उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने यूजी प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए एक बार फिर पोर्टल खोलने का निर्णय लिया है। अब तक दाखिले से वंचित विद्यार्थी 12 से 15 सितंबर के दौरान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
- डॉ. जुझार सिंह, नोडल अधिकारी दाखिला, खालसा कॉलेज