फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   political

दक्षिण हरियाणा में शुरू होगी हाईकोर्ट की बैंच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
political
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हाईकोर्ट की एक बैंच साउथ हरियाणा में शुरू करवाई जाएगी। चंडीगढ़ में लोड ज्यादा हो गया है। हाईकोर्ट में 86 से ज्यादा जजों के पद हैं। करीब 50 ही काम कर रहे हैं। दो प्रदेशों के केस से लोड ज्यादा है। बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में वकीलों को संबोधित करते उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि बैंच कौन से जिले में और कब स्थापित होगी।
विज्ञापन

चांदी का मुकुट पहनाने पर गर्दन काटने की बात पर स्पष्टीकरण देकर उन्होंने कहा कि शुरू से ही जनहित की सोच रखते हैं। अपने हित के लिए कभी नहीं सोचा और मुझे जरूरत भी नहीं है। बिना नाम लिए पहले के मुख्यमंत्रियों पर निशाना साधकर उन्होंने कहा कि ‘अपना हित तो बाकी सब करते रहे हैं। हर कोई सोने-चांदी का मुकुट पहनते ही रहे हैं। हमारे सामने कोई चांदी का मुकुट लेकर आ जाए हम तो उसको..... आपको ध्यान में आ गया कैसे किया था। एक बार तो मुझे भी लगा कि गलती तो नहीं हो गई है। बाद में लगा इसका मैसेज जनता में जाना चाहिए। मेरा गुस्सा स्वाभाविक था। चांदी का मुकुट। हम कोई राजा महाराजा नहीं हैं। स्वाभिमानी सेवक हैं। हम किसी बुजुर्ग, सम्मानित व्यक्ति के पैर तो जाकर छूएंगे, पर किसी से मुकुट नहीं बंधवाएंगे।
विज्ञापन

16 दिन में 20 लाख लोगों के दर्शन किए
सीएम ने कहा कि लोकतंत्र में पांच साल से लाइसेंस मिला था। जो अगले महीने खत्म हो जाएगा। अब जनता के बीच जाना है और जा भी रहे हैं। 16 दिनों में 20 लाख लोगों के दर्शन किए। चुनाव का समय नजदीक है, कभी भी दो-तीन दिन में आचार संहिता लग जाएगी। क्योंकि मुझ पर पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी है, इसलिए मैं करनाल में समय कम दे पाऊंगा, इसलिए आपको ही करनाल को संभालना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed