फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police halted the funeral procession of the elderly man and conducted a post-mortem.

Karnal News: बुजुर्ग के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रुकवाकर पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 05:58 AM IST
विज्ञापन
Police halted the funeral procession of the elderly man and conducted a post-mortem.
करनाल। कर्ण विहार में हरदेव सिंह (65) की संदिग्ध मौत में शुक्रवार की देर शाम को पुलिस ने उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रुकवा दी। शव को कब्जे में ले लिया। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-32 थाना पुलिस ने घर में पहुंचकर फर्श पर लगे खून के निशानों की जांच की। इसके बाद पास के प्लॉट में पड़े खून से सने कपड़े को बरामद किया। परिवार का कहना है कि बुजुर्ग की सीढ़ियों से गिरने के कारण मौत हुई है। थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। बुजुर्ग को चोट लगने के बाद परिवार ने उन्हें अस्पताल में नहीं दिखाया था। इसके बाद रिश्तेदारों को सूचित कर अंतिम संस्कार की क्रिया में जुट गए थे। पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के कारण का पता लग पाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, परिवार का कहना है कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हरदेव सीढ़ियों ने नीचे गिर गए थे। उनके सिर से खून बहने लगा। पत्नी जसबीर कौर ने बताया कि उन्हें चोट आई थी। इसके बाद उन्हें चारपाई पर बैठाकर पानी पिलाया। जब उनके सिर से खून निकलने लगा तो पट्टी बांध दी लेकिन वो चारपाई पर अचानक लुढ़क गए और इसके बाद उनकी मौत हो गई। परिवार ने उन्हें किसी अस्पताल में नहीं दिखाया। बल्कि खुद ही उन्हें मृत समझ अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम के समय जब परिवार अंतिम संस्कार की तैयार कर रहा था, उसी समय पड़ोसियों ने मामला संदिग्ध मानकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हरदेव का परिवार मूल रूप से पानीपत का रहने वाला है। दो साल पहले ही वे अपनी पत्नी और लड़की के साथ करनाल आए थे। बड़ी बेटी की सोनीपत में शादी हुई है। छोटी बेटी उनके साथ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed