{"_id":"6b0b1a0c80d84df349021056","slug":"police-conduct-raids-in-search-of-a-second-suspect-in-the-chip-tampering-case-locations-being-thoroughly-checked-karnal-news-c-18-knl1018-1040468-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: चिप से छेड़छाड़ मामले में दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश, ठिकाना खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: चिप से छेड़छाड़ मामले में दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश, ठिकाना खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन
करनाल। वन विभाग की भर्ती दौड़ में चिप से छेड़छाड़ कर परिणाम प्रभावित करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी की तलाश तेज कर दी है। पकड़े गए अभ्यर्थी नीरज से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस दूसरे आरोपी की भूमिका और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की पुष्टि कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए सोनीपत, पानीपत समेत अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दूसरा आरोपी कहां का रहने वाला है और उसकी इस पूरे मामले में क्या भूमिका रही है।
वन विभाग की ओर से 25 किलोमीटर दौड़ की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान चिप से छेड़छाड़ कर परिणाम प्रभावित करने की कोशिश का मामला शुक्रवार को सामने आया था। आरोप है कि कुछ अभ्यर्थियों ने चिप निकालकर दूसरे अभ्यर्थी को दे दी थी, ताकि उसकी दौड़ का रिकॉर्ड प्रभावित किया जा सके। तकनीकी रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
पुलिस ने सोनीपत निवासी अभ्यर्थी नीरज को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, दूसरे आरोपी देवेन्द्र की तलाश जारी है। पुलिस अब नीरज से मिली जानकारी का तकनीकी साक्ष्यों और अन्य रिकॉर्ड से मिलान कर रही है, ताकि दूसरे आरोपी की पहचान और उसकी संलिप्तता की पुष्टि की जा सके।
विज्ञापन
तरावड़ी थाना प्रभारी जागीश कुमार के अनुसार, दूसरे आरोपी के संभावित ठिकानों पर टीमें भेजी गई हैं। उसकी लोकेशन और निवास संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।