{"_id":"63014d6f1e5e96791c017dc5","slug":"police-brought-gangster-kaushal-chaudhary-on-production-warrant-from-tihar-jail-karnal-news-knl118431269","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहाड़ जेल से गैंगस्टर कौशल चौधरी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहाड़ जेल से गैंगस्टर कौशल चौधरी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
विज्ञापन
मीनाक्षी अस्पताल में आठ जुलाई को हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने दिल्ली की तिहाड़ जेल से गैंगस्टर कौशल चौधरी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर असंध कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस अस्पताल में गोलीबारी के बारे में आरोपी से पूछताछ करेगी।
विदित हो कि शहर के मीनाक्षी अस्पताल पर बुलेट पर सवार होकर दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ 15 से 16 राउंड फायर किए गए थे। इस गोलीकांड की जिम्मेदारी सालवन रोड स्थित डेरा निवासी दिलेर कोटिया (कौशल चौधरी गैंग) द्वारा फेसबुक पर पोस्ट डालकर ली गई थी, जोकि आजकल अमेरिका में रह रहा है। मामले में कार्रवाई करते हुए असंध पुलिस ने 12 जुलाई को चार आरोपी हरमन वासी सफीदो जिला जींद, ओमवीर वासी सालवन जिला करनाल, दलवीर सिंह वासी सफीदो जिला जींद और बलजिंद्र सिंह निवासी जलमाना जिला करनाल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सोनू शर्मा उर्फ गटवा वासी बिघाना जिला जींद व महिपाल मीणा वासी गांव नसबारा जिला भरतपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस की टीम ने दो
शॉर्प शूटरों मोहित उर्फ मोहिता वासी सुखवाबाद थाना जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश हाल निवासी पुरानी आबादी वार्ड नंबर 16 गांधी बस्ती गंगानगर राजस्थान और सुमित उर्फ रामेश उर्फ सानू वासी फरुखाबाद हाल निवासी रामपुर थाना हाथरस जिला उत्तर प्रदेश को जींद के निरजन और पिंडारा गांव के बीच रात को साढ़े 11 बजे मुठभेड़ के बाद काबू किया था। इसमें शूटर मोहित की टांग में गोली लगी थी, जबकि शोभित के दाहिने हाथ में गोली लगी। दोनों ने खुद को कौशल चौधरी गैंग का सदस्य बताया था। इसके बाद पुलिस ने कौशल चौधरी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
असंध पुलिस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम सवा 12 बजे गैंगस्टर कौशल चौधरी को लेकर असंध कोर्ट में पहुंची थी और पुलिस की टीम कौशल चौधरी को लेकर सवा चार बजे बाहर आई। इसके बाद करनाल पुलिस गाड़ी में कौशल चौधरी को अपने साथ ले गई। कौशल चौधरी के एडवोकेट गुरपाल सिंह भट्टी ने बताया कि कोर्ट ने कौशल चौधरी का तीन दिन का सशर्त रिमांड दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस वीडियोग्राफी करवाएगी। जब चाहेगा कौशल अपने वकील को बुलाकर मिल सकेगा। इस दौरान करनाल पुलिस एएसपी गौरव राजपुरोहित, डीएसपी मुकेश सहित असंध थाना प्रभारी बलजीत सिंह, निसिंग थाना प्रभारी अजायब सिंह की टीम, मुनक थाना की टीम, असंध थाना की पुलिस, असंध सीआईए, दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम, करनाल सीआईए की टीम कोर्ट परिसर में सुरक्षा को लेकर मौजूद रहे।
मीनाक्षी अस्पताल में हुए गोलीकांड को लेकर असंध पुलिस ने कौशल चौधरी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर कोर्ट में पेश करके तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान मामले के बारे में पूछताछ की जाएगी।
--बलजीत सिंह, थाना प्रभारी असंध।