{"_id":"697fc2e644391b169a07902d","slug":"painter-riding-a-bicycle-dies-in-an-accident-karnal-news-c-18-knl1018-836678-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हादसे में साइकिल सवार पेंटर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हादसे में साइकिल सवार पेंटर की मौत
विज्ञापन
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर शनिवार रात को तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से साइकिल सवार अशोक नगर निवासी पेंटर प्रमोद (42) की मौत हो गई। हादसा सेक्टर-6 में कर्णेश्वर महादेव मंदिर के नजदीक पुलिया के पास हुआ। प्रमोद मूल रूप से बिहार के बेगुसराय जिले के ईशापुर गांव के रहने वाले थे। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से वाहन सहित भाग गया।
सेक्टर 32,33 थाना पुलिस ने मृतक के भाई रामज्ञान की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही व तेज रफ्तार से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज की है। वाहन चालक की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी चेक कर रही है। पुलिस के अनुसार शनिवार रात को करीब 6:45 बजे प्रमोद बसंत बिहार से काम खत्म करने के बाद साइकिल पर सवार होकर अपने घर की तरफ आ रहे थे। हादसे में गंभीर घायल प्रमोद को आसपास के लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां से कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सेक्टर 32,33 थाना प्रभारी सतीश ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1), 281 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।