फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Paddy drenched in rain, farmers in shock

झमाझम बारिश से भीग गया धान, सदमे में किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Paddy drenched in rain, farmers in shock
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सोमवार रात मौसम की बेरुखी किसानों पर बरसी तो अन्नदाता के आंसू छलक पड़े। देर रात मौसम का मिजाज बदला तो रात 10:55 बजे बारिश शुरू हो गई। दिनभर लाइन में लगने के बाद कुछ किसान तो मंडियों के अंदर पहुंच गए लेकिन कई देर रात भी लाइनों में ही धान की ट्रालियां लेकर खड़े रहे। सिर्फ करनाल अनाज मंडी में ही सोमवार की आवक 54000 क्विंटल है। तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले की सभी 15 अनाज मंडियों में लाखों क्विंटल धान खुले में ही पड़ा है।
झमाझम बारिश ने धान के साथ-साथ किसानों के सपनों पर भी पानी फेर दिया है। किसानों ने किसी तरह धान को बचाने का प्रयास तो किया, जिसके पास जो संसाधन थे, उनसे धान को ढका लेकिन फिर भी हजारों क्विंटन धान भीगने से नहीं बचाया जा सका। इसमें नमी की मात्रा तो बढ़ेगी ही, साथ ही उसके खराब होने का भी खतरा है। जिससे किसानों को बड़े नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन

मौसम के थपेड़े सहकर किसी तरह धान पैदा हुआ तो अब मौसम की मार पड़ रही है। अभी तक अनाज मंडियों में ठीक तरीके से खरीद शुरू नहीं हो पाई है। किसान किसी तरह अपनी फसल लेकर मंडियों में पहुंच रहा है। करनाल सहित जिले की सभी अनाज मंडियां धान से अटी हैं। बहुत सी ढेरियां खुले में पड़ी हैं। दिन में भी हल्की बारिश हुई थी, कई किसानों ने छोटे-छोटे तिरपाल आदि की व्यवस्था की थी लेकिन देर रात हुई झमाझम बारिश ने किसानों के होश फाख्ता कर दिए हैं। जिले की कई मंडियों में खुले में लगी ढेरियां भीग गई हैं, क्योंकि ढेरियों की रखवाली के लिए कुछ किसान ही वहां थे। उनके साथ आए लोग घरों को चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमी बढ़ाए सरकार
मध्यरात्रि को करनाल अनाज मंडी में मौजूद दरड़ गांव के हरविंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह ने बताया कि जब मौसम बार-बार खराब हो रहा था तो जिला प्रशासन की ओर से भी धान को बचाने के लिए तिरपाल आदि की व्यवस्था की जानी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। यदि सरकार ने शीघ्र नमी का मानक बढ़ाया तो किसानों का यह धान बिकना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में किसान भारी नुकसान में चला जाएगा, कर्जमंद भी हो जाएगा। अब सरकार को बिना देरी किए नमीं का मानक बढ़ाना चाहिए।
-लगातार बारिश से पहले से ही धान में नमी अधिक हो रही है, जिससे कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। सोमवार रात झमाझम बारिश से जिलेभर की अनाज मंडियों में खुले में धान पड़ा रहा। सैकड़ों किसान तो लाइन में खड़े हैं, बारिश से उनके धान में भारी नुकसान की आशंका है। सरकार को तत्काल 23 से 24 प्रतिशत नमी पर धान खरीदने का एलान कर देना चाहिए।

- राजेंद्र आर्य दादूपुर राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान मजदूर नौजवान यूनियन
- इस बार किसानों पर बड़ी आफत है, सरकार धान नहीं खरीद पा रही है। हजारों किसानों ने कई दिन पहले ही कटाई करा ली थी, उनके धान आज तक नहीं बिक सके हैं। अनाज मंडियों में पड़ा धान खराब होने लगा है। अब फिर बारिश हो गई है। यदि सरकार ने जो भी धान मंडियों में है, उसे बिना शर्त नहीं खरीदा तो किसान बर्बाद हो जाएगा।
- गुरमुख सिंह विर्क, राष्ट्रीय अध्यक्ष अन्नदाता भारतीय किसान यूनियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed