फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Only two out of twenty one accused arrested

Karnal News: इक्कीस में से महज दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Only two out of twenty one accused arrested
फालोअप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल।
कपड़े का काम करने वाले गांव उपलाना के पाल समाज के प्रधान सुमेर चंद (51) की पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि 21 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
मामले में पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी उपलाना निवासी शीशपाल और सोनू को पुलिस ने अदालत में पेश किया। उनको चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। असंध थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को असंध क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया गया। 20 अगस्त को पुरानी रंजिश के चलते गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े में एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष सुमेर चंद व उसके परिवार पर हमला किया गया। इस दौरान सुमेर चंद की मौत हो गई। परिवार के अन्य सात लोगों को भी चोटें आई थीं। 21 अगस्त को पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

मृतक के बेटे संदीप ने बताया कि उनके पिता बुधवार को कपड़ों की फेरी लगाने गांव राहड़ा में गए थे। दोपहर के समय वापस आते समय पड़ोस के युवक सोनू पाल ने उन्हें रास्ते में रोककर झगड़ा किया और धमकी दी। इसके बाद शाम को करीब 7 बजे उनके पिता गांव में दुकान पर ही बैठे हुए थे। तभी कुछ लोग दुकान के बाहर आए और गालीगलौज करने लगे। जैसे ही उनके पिता बाहर आए तो आरोपियों ने उन्हें गली में खींचते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान परिवार के लोग भी बचाव करने आए तो उन्हें भी चोटें आईं। हमले में गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें असंध के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उनको करनाल रेफर कर दिया। देर रात जब करनाल ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लॉट खरीद और प्रधानी की थी रंजिश

बेटे संदीप और भतीजे संजय का आरोप है कि आरोपी सुमेर चंद को गांव का पाल समाज का प्रधान बनाने और उनके घर के सामने का प्लाॅट खरीदने के मुद्दे पर रंजिश रखते थे। उनका कहना है कि आरोपी सोनू का परिवार यह प्लाॅट खरीदना चाहता था लेकिन उनके पिता ने पूरी रकम देकर उनसे पहले खरीद लिया। इससे वे खफा थे। इसके बाद गांव के लोगों ने सर्वसम्मति से उनके पिता को प्रधान बना दिया। यह बात भी उन्हें हजम नहीं हुई, इसके बाद से वे रंजिश रखने लगे। कई बार पहले भी कहासुनी भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed