{"_id":"6abb6191239538e1ee056e8e","slug":"karnal-municipal-corporation-clerk-arrested-accepting-bribe-amount-was-demanded-for-correcting-property-id-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल: 5000 रुपये की रिश्वत लेते निगम क्लर्क गिरफ्तार, प्रॉपर्टी आईडी सुधार के नाम पर मांगी थी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: 5000 रुपये की रिश्वत लेते निगम क्लर्क गिरफ्तार, प्रॉपर्टी आईडी सुधार के नाम पर मांगी थी रकम
Tue, 29 Sep 2026 12:28 PM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:28 PM IST
सार
शिकायत के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। तय योजना के अनुसार मंगलवार को नए बस स्टैंड परिसर में आरोपी क्लर्क को शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया गया। टीम ने मौके से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली।
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय के बाहर एसीबी की टीम।
- फोटो : संवाद
विस्तार
करनाल नगर निगम की टैक्स शाखा में तैनात क्लर्क को रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथ काबू किया। आरोपी पांच हजार रुपये लेते नए बस स्टैंड परिसर में पकड़ा गया। टीम ने मौके से पूरी रकम बरामद कर केस दर्ज किया। कार्रवाई राजपत्रित अधिकारी व शैडो गवाह की मौजूदगी में हुई।
विज्ञापन
एसीबी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता कुलदीप ने शिकायत दी थी कि उसके माता-पिता की प्रॉपर्टी आईडी में श्रेणी संबंधी सुधार करवाना है। इसके लिए उसने नगर निगम के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन किया था। आरोप है कि टैक्स शाखा में तैनात क्लर्क गौरव ने इस सुधार के बदले उससे पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
विज्ञापन
शिकायत के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। तय योजना के अनुसार मंगलवार को नए बस स्टैंड परिसर में आरोपी क्लर्क को शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया गया। टीम ने मौके से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली।
विज्ञापन
एसीबी के अनुसार कार्रवाई के दौरान सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। राजपत्रित अधिकारी और शैडो गवाह की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो करनाल में प्राथमिकी संख्या 26 दिनांक 29 सितंबर 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एसीबी अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आरोपी क्लर्क से पूछताछ कर यह भी पता लगाया जाएगा कि वह पहले भी इस तरह की वसूली में शामिल रहा है या नहीं।