फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Oh my love, if you want to go then go...but dance.

Karnal News: ओ मेरी महबूबा, तुझे जाना हो तो जा... पर झूमे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Oh my love, if you want to go then go...but dance.
- संस्था गुदगुदी जंक्शन ने मनाया फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का जन्मदिन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नीलोखेड़ी। ओ मेरी महबूबा, तुझे जाना हो तो जा... जैसे प्रसिद्ध फिल्मी गीतों पर लोग जमकर झूमे। मौका था सामाजिक संस्था गुदगुदी जंक्शन समूह की ओर से आयोजित कार्यक्रम का। भगवान श्रीपरशुराम धर्मशाला में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के जन्मदिन के अवसर पर ‘टी विद गुदगुदी एवं सुर संध्या’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समूह के नीलोखेड़ी प्रभारी सतीश जोशी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चंद्रमौलि गौड़ जिला करनाल कार्यकारिणी संरक्षक प्रो. जोगेंद्र सिंह मदान, अंबाला से डॉ. संजय गौतम और कुरुक्षेत्र के पंकज शर्मा विशेष तौर पर पहुंचे।
सचिव सुनील अंगीरस ने समूह द्वारा चलाए जा रहे ग्रुपों और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। प्रोफेसर जोगेंद्र मदान ने कहा कि आज की व्यस्त जिंदगी में गुदगुदी समूह लोगों को तनाव से मुक्ति दे रहा है। समूह द्वारा मनोरंजन के साथ-साथ दोस्ती बढ़ाने के अलावा सुख-दु:ख भी साझा किया जाता है। कार्यक्रम में नीलोखेड़ी के गायक रविन्द्र मेहरा ने ‘तेरे सिवा न किसी का बनूंगा...’ व ‘माझी चल ओ माझी चल...’ आदि गीतों से रंग जमाया। करनाल से रणजीत सिंह बग्गा लक्की ने ‘आपके हंसी रुख पर आज एक नया नूर है...।
विज्ञापन

जोगेंद्र मदान ने, हम बेवफा हरगिज न थे पर हम वफा कर न सके...। पंकज शर्मा ने ‘छलकाए जाम आइए आपकी आंखों के नाम...’ पंडित संयोगानंद ने ‘किसी शायर की गजल ड्रीम गर्ल..’ तरावड़ी के वीरेंद्र सिंह पन्नू ने ‘ओ मेरी महबूबा, तुझे जाना हो तो जा...’ की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कर्ण शर्मा, देवेंद्र महाजन, योगेश शर्मा, हरविंद्र मोहन शर्मा, हरिमोहन नारंग, सतीश मनोचा, ललित मिगलानी, अनिल कुमार, जय आनंद शर्मा, नरेंद्र शर्मा, मुकेश ग्रोवर, प्रवीण मेहता, रविंद्र कत्याल और विजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed