{"_id":"614e3f9d8ebc3e09df2361f3","slug":"now-the-last-hope-from-open-counseling-karnal-news-knl84330391","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ओपन काउंसलिंग से आखिरी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ओपन काउंसलिंग से आखिरी उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिन विद्यार्थियों का पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट में नंबर नहीं आया है उन्हें अब 28 सितंबर के बाद होने वाली ओपन काउंसलिंग से आखिरी उम्मीद है। इसके लिए ऐसे विद्यार्थी जानकारी लेने कॉलेज पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर विद्यार्थियों की ओर से फीस जमा करवाने की तिथि बढ़ाने की मांग भी की जा रही है। डीएवी पीजी कॉलेज और पंडित चिरंजीलाल राजकीय कॉलेज में आए ध्रुव, सुनील, अमित, प्रिया आदि ने कहा कि 22 सितंबर को देर शाम दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की गई और अगले दिन कॉलेजों में अवकाश रहा जिससे उनके दो दिन खराब हो गए। विद्यार्थियों के हित में विभाग को फीस जमा करवाने का समय बढ़ाना चाहिए ताकि अभिभावकों पर तुरंत फीस जमा करवाने का दबाव न हो। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से 28 सितंबर को दोबारा पोर्टल खोला जाएगा। जिसके बाद कॉलेजों में खाली पड़ी सीटों पर ओपन काउंसलिंग की जाएगी।
डीएवी में ऑफलाइन भी करवा सकते हैं फीस जमा
यूजी में दाखिले को लेकर प्रक्रिया लगभग ऑनलाइन चल रही है। जिससे कुछ विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। पर डीएवी पीजी कॉलेज प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए ऑफलाइन फीस भी ली जा रही है। जिसका समय सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रखा गया है।
कुछ विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए ऑफलाइन फीस जमा कराने के लिए काउंटर लगवा दिया गया है। जहां निर्धारित समय पर फीस जमा करवा सकते हैं। वहीं कॉलेज में ओपन काउंसलिंग की जानकारी लेने के लिए कई युवा पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
- डॉ रामपाल सैनी, प्राचार्य डीएवी पीजी कॉलेज