{"_id":"667b7824c411256a3d019889","slug":"now-rain-water-will-not-go-waste-water-will-be-conserved-karnal-news-c-18-knl1008-417070-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अब व्यर्थ नहीं जाएगा बारिश का पानी, होगा जल संचयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अब व्यर्थ नहीं जाएगा बारिश का पानी, होगा जल संचयन
विज्ञापन
- नगर निगम ने शहर में स्थापित कराए 24 रेन वाटर हार्वेस्टर, 52 लाख रुपये किए खर्च
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मानसूनी बारिश शुरू होने वाली है। वर्षा का जल व्यर्थ न जाए, इसके लिए नगर निगम भी गंभीर हो गया है। पिछले तीन महीनों के दौरान नगर निगम ने शहर के विभिन्न जलभराव वाले क्षेत्रों में 24 रेन वाटर हार्वेस्टर स्थापित कराए हैं। जिन पर 52 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। इससे जहां जलभराव नहीं होगा, वहीं वर्षा के जल का संचयन भी हो सकेगा। जिससे भूमिगत जलस्तर भी बढ़ेगा।
नगर निगम के उप निगमायुक्त अशोक कुमार ने बताया कि बारिश से पहले की तैयारियों के क्रम में पिछले तीन-चार महीनों से शहर में जल संचयन प्रणाली विकसित करने की दृष्टि से रेन वाटर हार्वेस्टर बनाने का कार्य किया जा रहा था। अब सभी 24 रेन वाटर हार्वेस्टर बनकर तैयार हो चुके हैं। इन पर 52 लाख रुपये की लागत आई है। एक रेन वाटर हार्वेस्टर का साइज सात गुणा पांच फीट है। इसमें तीन अलग-अलग ग्रेवल की परत डाली गई है।
पाइप की गहराई 70 मीटर रखी गई है। नीचे जलस्तर तक की सभी रुकावटों को दूर कर कैप्टी डाली गई है। इसका शहर को बड़ा फायदा होगा। पहला लाभ तो ये है कि जलभराव की समस्या नहीं होगी। दूसरा ये कि ये पानी बहकर नालों में चला जाता था, अब वह सीधे जमीन के अंदर जाएगा, जिससे भूमिगत जलस्तर में सुधार होगा।
विज्ञापन
यहां बनाए गए रेन वाटर हार्वेस्टर
सेक्टर सात में भवन संख्या 2230 के पास मेन चैंबर बना है, इसी तरह मॉडल टाउन में गुरु तेग बहादुर स्कूल के पास, प्रेम नगर के सामुदायिक केंद्र में, सेक्टर नौ पार्ट-2 के भवन 432 के पास, सेक्टर सात में वीटा शॉप के पास, ट्यूबवेल के पास अशोका नर्सरा में, वसंत बिहार की गली-सात बी व गली-आठ, रामनगर में रेलवे ओवर ब्रिज-2 व ब्रिज-1, सेक्टर नौ के मकान 1071, 1701 व 1642 के पास, क्रिकेट स्टेडियम, मकान नंबर 1394 व 1655 के पास, विक्रम मार्ग पर सिंचाई विभाग के कार्यालय में, सेक्टर सात में गुरुद्वारा के सामने, ट्रैफिक पार्क में, मॉडल टाउन में पीएनबी शाखा के पास, सेक्टर-13 में श्यामल सेन पार्क, अहिल्याबाई रोड पर मंडलायुक्त आवास के पास, सुभाष कॉलोनी में और कैथल ओवर ब्रिज फर्निश शॉप के पास मुख्य चैंबर बनाए गए हैं।