Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   No facilities at Karn Stadium; no entry to the pool in Sector 32

Karnal News: कर्ण स्टेडियम में सुविधा नहीं, सेक्टर-32 के पूल में प्रवेश नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
No facilities at Karn Stadium; no entry to the pool in Sector 32
करनाल। तैराकी के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जिले में सरकारी कोच की उपलब्धता के बावजूद खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण की सुविधा नहीं मिल पा रही। कर्ण स्टेडियम में स्वीमिंग पूल की व्यवस्था नहीं है। सेक्टर-32 स्थित ऑलवेदर स्वीमिंग पूल में तैराकों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

खेल मंत्री गाैरव गाैतम भी पलवल और फरीदाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में करनाल के तैराकों को आश्वासन दे चुके हैं कि उन्हें उनके जिले में ही बने इस पूल में निशुल्क प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। बावजूद इसके जिला प्रशासन की ओर से इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किया जा रहा जबकि पूल के एग्रीमेंट में भी यह बात स्पष्ट है कि जिले के बेहतर तैराकों को इसमें प्रशिक्षण दिया जाना है।
विज्ञापन


ऐसे में तैराकों को अभ्यास के लिए निजी अकादमियों और पूलों का रुख करना पड़ रहा है। वहीं खेल विभाग में तैराकी का सरकारी कोच होने पर भी कर्ण स्टेडियम का पूल टूटने तैराक निरंतर अभ्यास से वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी पूल में अभ्यास करना मजबूरी
तैराकी में बेहतर प्रदर्शन के लिए नियमित अभ्यास बेहद जरूरी है। खिलाड़ियों को तकनीक में सुधार, स्टेमिना बढ़ाने और प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए प्रशिक्षक की निगरानी में अभ्यास करना होता है। सरकारी स्तर पर पर्याप्त व्यवस्था नहीं मिलती तो खिलाड़ी निजी अकादमियों का सहारा लेते हैं। - सक्षम जांगड़ा
प्रशिक्षण के साथ सुविधाएं भी जरूरी
जिले में तैराकी के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने और प्रतिभाओं को निखारने के लिए कोच के साथ-साथ पर्याप्त आधारभूत सुविधाएं भी जरूरी हैं। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए एक निश्चित स्थान और नियमित समय मिलना चाहिए। कई तैराकों के लिए निजी पूल में नियमित अभ्यास करना आसान नहीं है। - अक्षित चहल


नियमित अभ्यास के लिए मिले सुविधा
तैराकी के लिए जिला प्रशासन की ओर से ऐसी व्यवस्था की जाए, जहां वे नियमित रूप से कोच की देखरेख में अभ्यास कर सकें। सरकारी पूल में प्रशिक्षण की पर्याप्त व्यवस्था होने से निजी अकादमियों पर निर्भरता कम होगी। इससे नई प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। - कुनाल कुमार
इस विषय को जिला प्रशासन की बैठक में रखकर चर्चा करेंगे। समाधान निकाला जाएगा। - सत्यवीर, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed