फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   new corona strain comes

कोरोना के नये स्ट्रेन का करनाल में सामने आया एक केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
new corona strain comes
ब्रिटेन से आए एक व्यक्ति में कोरोना का नया स्ट्रेन पाया गया है। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मंच गया है। फिलहाल इस मरीज को कोविड सेंटर जाट धर्मशाला में रखा गया है। दिसंबर में अमेरिका और ब्रिटेन से आए करीब 106 लोगों को ट्रेस कर स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना का टेस्ट करवाया था। इनमें से 26 दिसंबर को ब्रिटेन से आया एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जो कि करनाल शहर का रहने वाला है। इसके बाद इसका को दोबारा सैंपल लेकर दिल्ली भेजा गया ताकि यह पता लगाया जा सके कि कोरोना का नया स्ट्रेन तो नहीं है। अब दिल्ली से इसकी रिपोर्ट में कोरोना का नया स्ट्रेन पाया गया है। सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा का कहना है कि यह व्यक्ति अपने परिवार के 6 सदस्यों के साथ ब्रिटेन से आया था। सभी के सैंपल लिए गए थे। एक व्यक्ति ही कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। अब दोबारा इसके परिवार के सदस्यों के सैंपल लिए जा रहे हैं। करनाल जिले में कोरोना के अब तक 10873 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 148 की मौत हो चुकी है, 154 एक्टिव तथा 10571 मरीज ठीक घर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed