फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   murder

गली में धान सुखा रहे पिता-पुत्र सहित तीन को चाकुओं से गोदा, पिता की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
murder
murder - फोटो : Ambala
नारायणगढ़(अंबाला)। बाड़े के बाहर गली में धान सुखा रहे 48 वर्षीय हेम सिंह की गांव बड़ागांव में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं हत्यारों ने उसके 31 वर्षीय बेटे रोहित व हेम सिंह के भतीजे 35 वर्षीय रविंद्र को चाकुओं से गोद दिया। गंभीर हाल में रोहित को चंडीगढ़ पीजीआई-32 में रेफर कर दिया गया जबकि रविंद्र उर्फ टीटू नारायणगढ़ से अंबाला शहर सिविल अस्पताल में ही रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया। इसके बाद अस्पताल में उपचाराधीन रविंद्र से बातचीत कर पूरे मामले में जानकारी ली। मंगलवार को हेम सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही थी लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़े थे। कुछ दिन पूर्व गाय खरीदने को लेकर आरोपियों से कहासुनी और पुरानी रंजिश को भी हत्या का कारण माना जा रहा है।

murder

murder- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed