फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Money stolen from a man's pocket on Kunjpura Road; 6 women detained.

Karnal News: कुंजपुरा रोड पर व्यक्ति की जेब से पैसे निकाली, 6 महिलाएं हिरासत में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Money stolen from a man's pocket on Kunjpura Road; 6 women detained.
करनाल। कुंजपुरा रोड पर शनिवार को मंडी से घर लौट रहे हरमन सिंह की जेब से एक महिला ने नकदी निकाल ली। इस बारे में पता चलने पर उन्होंने हंगामा किया। लोगों और आसपास के दुकानदारों ने कुछ महिलाओं को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस टीम ने छह महिलाओं को हिरासत में लेकर महिला थाना पुलिस के हवाले किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हरमन सिंह ने बताया कि कुंजपुरा रोड पर दो महिलाएं अचानक उनसे टकराई थीं। कुछ कदम आगे बढ़ने पर उन्होंने जेब में हाथ डाला तो उसमें रखे करीब छह हजार रुपये गायब थे। संदेह होने पर उन्होंने तुरंत पीछे जाकर महिलाओं से पूछताछ की। शुरुआत में महिलाओं ने सड़क पर रुपये गिरने का बहाना बनाकर गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन सख्ती दिखाने पर उन्होंने अपने पास से 4200 रुपये निकालकर वापस दे दिए।
विज्ञापन

इस दौरान बाजार में भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय व्यापारियों ने आरोप लगाया कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर भीड़भाड़ वाले बाजारों में संदिग्ध लोग सक्रिय हो गए हैं, जो खरीदारी करने आए ग्राहकों और दुकानदारों को निशाना बना रहे हैं। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से बाजारों में गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे डायल-112 के जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। शिकायत पर मौके से छह महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। सभी को महिला थाने ले जाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed