{"_id":"680bf5cfaa1e7a3e9a0696b1","slug":"mla-furious-over-negligence-in-development-work-karnal-news-c-18-knl1008-632122-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विकास कार्यों में लापरवाही पर भड़के विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विकास कार्यों में लापरवाही पर भड़के विधायक
Sat, 26 Apr 2025 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। शहर के नगर पालिका कार्यालय में वीरवार को अचानक पहुंचे हलका विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने रुके हुए विकास कार्यों की रिपोर्ट मांगी। इसमें विकास कार्यों में लापरवाही मिलने पर विधायक ने अधिकारियों को लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कार्यों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बाद में विधायक ने नगरपालिका चेयरमैन रोमी सिंगला की अध्यक्षता में नपा पार्षदों व नपा अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नगर पार्षदों, नपा सचिव शैलेंद्र शर्मा, एमई अशोक कुमार व जेई रवि भार्गव से निसिंग शहर में चल रहे विकास कार्यों के बारे में चर्चा की गई। विधायक ने कर्मचारियों से विकास कार्यों के रुके होने का कारण पूछा और चालू विकास कार्यों की लिखित में जानकारी मांगी।
विधायक ने एमई, जेई व सचिव को आदेश दिए कि जो भी ठेकेदार कार्य सही ढंग से नहीं कर रहा है तो उसे तुरंत ब्लैक लिस्ट किया जाए और नए सिरे से टेंडर लगवाया जाए। इससे शहर की जनता को विकास कार्यों की सौगात मिल सकें। विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि सीवरेज पाइप लाइन का कार्य उन कॉलोनियों में किया जाए जो नपा की ओर से वैध कॉलोनियां है।
विज्ञापन
शहर में सभी सड़कों, चौक चौराहों, करनाल कैथल मार्ग पर डिवाइडरों पर स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाए। करनाल कैथल मार्ग पर लगाई गई टूटी, टेढ़ी मेढ़ी लोहे की ग्रिलों को तुरंत हटवाकर डिवाइडरों के बीचों बीच छोटी ग्रिल लगवाई जाए और उस ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाए। विधायक ने कहा कि निसिंग के मेन सड़क पर पार्क का कार्य जल्द शुरू करवाया जाए।
सभी चालू कार्यों की सूची उनके कार्यालय में भिजवाई जाए। इस मौके पर उन्होंने 10 पात्र लोगों को लाल डोरा की रजिस्ट्रियां वितरित कर उनको जमीन का मालिकाना हक दिलवाया। बैठक में भाजपा नेता जनक पोपली, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल राणा, मंडल अध्यक्ष जोनी राणा, पार्षद लब्बू जांगड़ा, पार्वतीश शर्मा, अजय शर्मा, राजपाल भोला, पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण गोयल, जसवीर चौहान, बलवीर गोयल, चंद्र मोहन शर्मा, सुशील पंवार मौजूद रहे।