फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Medical college will get gift of eight storey hostel and animal house.

Karnal News: मेडिकल कॉलेज में आठ मंजिला छात्रावास, एनिमल हाउस की मिलेगी सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Medical college will get gift of eight storey hostel and animal house.
मेडिकल कॉलेज फेज-दो : अब चार चरणों में होगा निर्माण, निविदा लगाई
विज्ञापन

- हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन निर्माण पर खर्च करेगा 71.08 करोड़ रुपये

- एक साल से रुकी थी मेडिकल कॉलेज के फेज-दो की निर्माण की प्रक्रिया
अनुज शर्मा
करनाल। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के फेज-दो का निर्माण अब तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन पंचकूला (एचपीएचसी) ने फेस-टू के पहले चरण के लिए निविदा लगा दिया है। पहले चरण में 71 करोड़ आठ लाख 59 हजार 632 हजार रुपये की लागत से सबसे पहले आठ मंजिला लड़के व लड़कियों के छात्रावास, टाइप चार के घर सहित पशु घर का निर्माण किया जाएगा। अधिकारियों की मानें तो फेज-दो का दूसरे व तीसरे चरण की निविदा जल्द लगाई जाएगी और उनका निर्माण कार्य भी पहले चरण के कार्य के दौरान ही शुरू हो जाएंगे।
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज करनाल के फेज-दो के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने 338.75 करोड़ रुपये का बजट वर्ष 2022 में जारी किया था। वहीं निर्माण कार्य का जिम्मा हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन पंचकूला (एचपीएचसी) को सौंपा गया था। जिसके बाद एचपीएचसी की ओर से तीन बार निविदा प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन तीनों प्रक्रिया रद्द करनी पड़ी। इसमें पहली बार में कोई भी कंपनी क्वालीफाई नहीं कर पाई। दूसरी बार में दो कंपनियों ने निविदा भरी थी, लेकिन उनके निविदा से अधिक रेट थे।
विज्ञापन

वहीं तीसरी बार एक ही कंपनी ने निविदा भरी। जिसकी वजह से वह भी रद्द हो गया। तीन बार की प्रक्रिया रद्द होने के बाद एचपीएससी के अधिकारियों ने प्रदेश सरकार को दो सुझाव भेजे थे। इनमें पहला ये कि निविदा की राशि को बढ़ाया जाए और दूसरा ये कि फेज-दो के कार्य को चार हिस्सों में बांटकर काम पूरा करवाया जाए। जिसमें से सरकार ने दूसरे सुझाव को पास कर दिया है। जिसके बाद अब एचपीएचसी ने पहले चरण की निविदा लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेज-दो में ये होंगे निर्माण

भूतल सहित पांच मंजिला ट्रामा सेंटर एवं अस्पताल बिल्डिंग, परीक्षा हॉल व स्किल लैब, एकल भूमिगत पार्किंग, आठ मंजिला छात्रावास (लड़के), आठ मंजिला छात्रावास (लड़कियां), आठ मंजिला प्राध्यापकों के लिए आवास, नौ मंजिला एसोसिएट प्राध्यापकों के लिए आवास, नौ मंजिला सहायक प्राध्यापको के लिए आवास, एक मंजिला क्लब हाउस, सामुदायिक केंद्र, एक मंजिला खेल संकाय, पशु घर, बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट, वर्कशॉप, एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट), ईटीपी (एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट)।


कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के फेज-दो का निर्माण अब चार चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में 71.08 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया है। जिसमें सबसे पहले आठ मंजिला लड़के व लड़कियों के छात्रावास, टाइप चार के घर सहित पशु घर का निर्माण किया जाएगा। इससे पहले कंपनी को टेंडर की सिक्योरिटी राशि एक करोड़ 42 लाख 18 हजार रुपये जमा करनी होगी।
- नरेश गोस्वामी, एक्सईएन, हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed