फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mason dies due to drowning in canal, villagers jammed

नहर में डूबने से राजमिस्त्री की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Mason dies due to drowning in canal, villagers jammed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मूनक। दिल्ली ब्रांच नहर में बृहस्पतिवार शाम काम से लौटते समय नहाने के दौरान एक 24 वर्षीय युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त बल्ला निवासी मोजी राम के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने नहर का पानी कम कराने के लिए सड़क पर जाम लगा दिया।
मृतक के भाई रिंकू ने बताया कि मोजी के दो बच्चे हैं। एक तीन वर्षीय लड़की और एक वर्ष का लड़का है। वह मूनक स्थित एक डेयरी पर राजमिस्त्री का काम कर दो दोस्तों के साथ घर आ रहा था। रास्ते में छह हजार वाले पुल पर तीनों युवक दिल्ली नहर में नहाने लग गए। मोजी नहाने के लिए नहर में उतरा तो वह पानी के तेज बहाव में बह गया। सूचना के बाद परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। नहर में मोजी राम की तलाश की, लेकिन पानी अधिक होने के कारण ठीक से तलाश नहीं हो पाई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने नहर में पानी कम करवाने के लिए छह हजार वाले पुल पर जाम लगा दिया। इसी बीच नायब तहसीलदार राजकुमार व थाना प्रभारी तरसेम सिंह ने नहर में पानी कम करवाने का आश्वासन दिलाया, लेकिन ग्रामीणों ने जाम खोलने से इनकार कर दिया। पानी कम होने के बाद थाना प्रभारी ने 11 बजे जाम खुलवाया। नहर में शव ढूंढने के लिए मधुबन से गोताखोर बुलाए गए। पानी कम करवाए जाने के बाद गोताखोर प्रगट सिंह की टीम नहर में शव की तलाश करने में जुट गई। प्रशासन ने नहरों में नहाने पर रोक लगा रखी है, इसके बावजूद लोग नहरों में नहाने से बाज नहीं आ रहे हैं। जाम के कारण स्कूली बच्चे व पानीपत रिफाइनरी में हजारों की संख्या में काम करने वाले मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई मजदूर काम पर नहीं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed