{"_id":"677aed7adc84bbe9f00a2f4a","slug":"manohar-told-ticket-contenders-to-start-preparing-karnal-news-c-18-knl1008-554341-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: टिकट के दावेदारों से बोले मनोहर, तैयारी में जुटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: टिकट के दावेदारों से बोले मनोहर, तैयारी में जुटें
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के आने के बाद नगर निगम की सियासत गर्मा गई है। मेयर से लेकर पार्षद पद के कई दावेदारों ने उनसे भाजपा कार्यालय में मुलाकात की।
खास बात ये रही कि केंद्रीय मंत्री ने किसी को कोई आश्वासन तो नहीं दिया लेकिन सभी को तैयारियों में जुटने के लिए कहा।
दरअसल, शीघ्र ही नगर निगम का चुनाव होना है, जिसकी घोषणा आगामी कुछ दिनों में ही हो सकती है।
करनाल में चुनावी माहौल भाजपा का समझा जा रहा है, क्योंकि सांसद भी भाजपा से हैं और विधायक भी, इससे पहले जो मेयर थीं, वह भी भाजपा से ही थीं।
यही कारण है कि दावेदार भाजपा से टिकट की दावेदारी अधिक कर रहे हैं। भाजपा के सामने भी संकट पैदा हो गया है कि एक एक सीट से कई कई उम्मीदवार हैं।
मेयर पद के लिए भी इस बार कई दावेदार सामने आ रहे हैं, सभी खासतौर पर क्षेत्रीय सांसद मनोहर लाल के खास हैं, जो टिकट चाह रहे हैं।
यही कारण है कि मनोहर लाल के करनाल प्रवास के दौरान दावेदारों ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में रविवार की देर शाम ये बंद कमरे में बैठक में की गई, जिसमें जिले के सभी पांच विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष और कुछ मुख्य पदाधिकारियों के साथ सभी टिकट के दावेदार ही थे।
सभी ने अपनी अपनी बात भी केंद्रीय मंत्री के सामने रखी। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों को जानकारी भी दी कि सभी से तैयारियों में जुटने को कहा गया है, बाद में अंतिम निर्णय तो संगठन ही लेगा। जिसका नाम आएगा, उसे चुनाव लड़ाया जाएगा।
विज्ञापन
मौके पर घरौंडा के विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, विधायक असंध योगेंद्र राणा, नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, इंद्री के विधायक राम कुमार कश्यप, कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता, पूर्व मेयर रेणू बाला गुप्ता, महामंत्री सुनील गोयल, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र, मीना चौहान आदि कई पदाधिकारी शामिल रहे।