{"_id":"676093d4d16c4fc7a2055d14","slug":"man-murdered-at-home-due-to-family-feud-karnal-news-c-18-knl1008-540886-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पारिवारिक झगड़े में घर पर व्यक्ति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पारिवारिक झगड़े में घर पर व्यक्ति की हत्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/मूनक। पाढ़ा गांव में देर रात अपने ही घर में व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के बेटे, बहू, भाई, लड़की व दामाद पर लगाया गया है। मूनक थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
एफएसएल टीम ने भी मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि व्यक्ति की हत्या कैसे हुई है। इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। हत्या की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। मृतक के भाई सतीश ने बताया कि 47 वर्षीय उसका भाई राममेहर शराब पीने का आदी था।
रात को वह शराब पीकर घर गया था तो उसके भाई संदीप, मृतक के बेटे रिंकू, पत्नी, बेटी व दामाद ने विरोध किया, इसी को लेकर विवाद हो गया जिसमें उसकी हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
आरोप है कि राममेहर की गला दबाकर हत्या की गई है। हत्या के पीछे शराब पीकर झगड़ा होना कारण बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
बेटे की शादी के लिए चल रही थी तैयारी ः ग्रामीणों ने बताया कि राममेहर के घर में उसकी लड़की और दामाद आए हुए थे। उसके बेटे रिंकू के लिए लड़की को पसंद करने को लेकर बातचीत चल रही थी।
घर में खुशी का माहौल था कि जल्द ही लड़की को पसंद कर शादी की जाएगी लेकिन रात को राममेहर शराब पीकर आया तो परिवार के सदस्यों का आपस में झगड़ा हो गया और यह वारदात हो गई। बताया जा रहा है कि राममेहर लंबे समय से शराब पीता था।
राममेहर के साथ झगड़ा होने पर उसकी मौत के बाद राममेहर के भतीजे ने ही पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक का शव उसके भाई के घर पर मिला था।