फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lord Jagannath's journey will reach many areas of UP-Delhi from Haryana

Karnal News: हरियाणा से यूपी-दिल्ली के कई क्षेत्रों तक पहुंचेंगी भगवान जगन्नाथ की यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath's journey will reach many areas of UP-Delhi from Haryana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। शहर से 27 को शुरू होने वाली भगवान जगन्नाथ की तीन रथों वाली यात्रा हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली और यूपी के भी कई जिलों तक पहुंचेगी। यात्रा को भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है।
गीता भागवत प्रचार सेवा वृंदावन के रथ यात्रा निदेशक तेजस्वी दास महाराज ने बताया कि करनाल में 27 को सेक्टर 32,33 में सुबह सात बजे संकीर्तन होगा। गीता भागवत प्रचार सेवा वृंदावन के इतिहास में पहली बार तीन रथों वाली भगवान जगन्नाथ की यात्रा में एक रथ पर भगवान जगन्नाथ, दूसरे पर भगवान बलदेव और तीसरे रथ पर देवी सुभद्रा की विग्रह को विराजमान किया जाएगा। सबसे पहले फूलों से तीनों रथाें को सजाकर भगवान जगन्नाथ, बलदेव और देवी सुभद्रा की आरती की जाएगी। उसके बाद नारियल फोड़कर और झाडू लगाकर यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

तीनों रथों को लगभग 14 राज्यों से आने वाले हजारों श्रद्धालु खींचेंगे। ये रथ यात्रा सेक्टर 32, 33 की सड़कों से गुजर कर वापिस आयोजन स्थल पर विश्राम लेगी। गीता भागवत तेजस्वी दास ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दूसरे दिन 28 को शाम चार बजे करनाल के ब्रास गांव में रथ यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तीसरे दिन 29 को शाम चार बजे कुरुक्षेत्र के शाहाबाद मारकंड़ा, चौथे दिन 30 को शाम चार बजे यूपी के शामली के कुडाना गांव, पांचवें दिन एक जुलाई को शाम चार बजे पानीपत, छठे दिन 2 जुलाई को सुबह 10 बजे दिल्ली के नजफगढ़ में, छठे दिन ही 2 जुलाई को शाम पांच बजे रेवाड़ी, सातवें दिन 3 जुलाई को शाम चार बजे जींद के सफीदों, आठवें दिन 4 जुलाई को शाम चार बजे कैथल, नौवें दिन 5 जुलाई को सुबह 10 बजे यमुनानगर के छछरौली, 5 जुलाई को ही शाम पांच बजे यमुनानगर के जगाधरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी। रथ यात्रा के बाद शयना एकादशी के अवसर पर छह जुलाई को बसौती के सेवालय में भगवान जगन्नाथ जी के पधारने पर संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा।


इन रथों पर विराजमान होंगे भगवान

भगवान जगन्नाथ नंदीघोष पर विराजमान होंगे
भगवान बलदेव तालध्वज पर विराजमान होंगे
देवी सुभद्रा दर्पदलन पर विराजमान होंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed