फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Land taken by giving loan of 50 thousand, possession of signed cheque and even vehicle

Karnal News: 50 हजार कर्ज देकर लिया जमीन, हस्ताक्षरित चेक और वाहन तक पर कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Land taken by giving loan of 50 thousand, possession of signed cheque and even vehicle
गगन तलवार
विज्ञापन


करनाल। महज 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक कर्ज दिया। इस पर 20 से 30 प्रतिशत तक का ब्याज वसूला। फिर पूरी रकम लेने के साथ ही कर्ज लेने वालों की जमीन, वाहन और हस्ताक्षरित चेक तक जब्त कर लिए। इस तरह की प्रताड़ना व जबरदस्ती जिले के 520 लोगों के साथ की गई है।
15 दिनों में करनाल में सूदखोरों की मनमानी के खिलाफ आईं 22 शिकायतों में पुलिस ने 23 सूदखोरों को गिरफ्तार किया है। इनसे रिमांड के दौरान बरामदगी भी हुई है। आरोपियों को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी सूदखोर पहले लोगों को कम ब्याज का हवाला देते हुए कर्ज दे देते थे। बाद में ब्याज पर ब्याज लगाया जाता था। यदि किस्त एक दिन भी लेट होती थी तो भारी जुर्माना लगाते थे। कर्ज देते समय लोगों की बिना राशि भरे हुए हस्ताक्षरशुदा चेक भरवा लेते थे।
विज्ञापन

इसके अलावा कुछ आरोपी लोगों से उनकी जमीन या प्लॉट इत्यादि का इकरारनामा करवा लेते थे। यदि वे राशि नहीं देते थे तो इसे जब्त माना जाता था। इसके अलावा कुछ पीड़ितों से वाहन भी गिरवी रखवा रखे थे। पीड़ितों की ओर से मूल रकम वापस करने के बाद भी आरोपी चेक, इकरारनामा या वाहन इत्यादि वापस नहीं करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बरामदगी : 210 चेक, 73 रजिस्टर और सात वाहन

जांच के दौरान 15 दिनों में 23 सूदखोरों से अब तक 210 चेक, 73 रजिस्टर, सात वाहन, 19 एटीएम कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। जिनका जांच के दौरान परीक्षण किया जा रहा है। मामलों में उचित व त्वरित जांच सुनिश्चित करने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस यह भी जांच करेगी कि किस आरोपी ने किस मामले में कितना कर्ज दिया था और कर्ज से कितने गुना ज्यादा राशि ब्याज के तौर पर वसूली है। इसके अलावा कितने लोगों की संपत्ति को अपने नाम पर ट्रांसफर कराया है।



केस-1

ब्याज की राशि पहले काट ली

घरौंडा के वार्ड-10 निवासी राधेश्याम ने बताया कि 19 जनवरी को उन्होंने सोनीपत में स्टार फाइनेंस कंपनी के संचालक साहिल से 20 हजार रुपये का कर्ज लिया। आरोपी साहिल ने गारंटी के तौर पर उनसे एक्सिस बैंक का चेक लिया और चार हजार रुपये ब्याज के एडवांस में काटकर 16 हजार रुपये दे दिए। रोजाना 200 रुपये के हिसाब से 100 किस्त जमा करानी थी। उनकी चार किस्त शेष रह गई थी। इसके बावजूद आरोपी उनके घर पहुंचा और आठ हजार रुपये देने की मांग की। विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा।



केस-2

किस्त रुकी तो दोगुना वसूली की

पुलिस जांच में सामने आया है कि कोहंड निवासी विवेक ने किस्त पर कर्ज लिया था, उसे 400 रुपये रोजाना किस्त देनी थी। एक दिन किस्त नहीं भर पाए तो आरोपी सूदखोर ने उनसे अगले दिन 800 रुपये उस दिन के और अगले दिन की किस्त समेत 1200 रुपये वसूले। इसके बावजूद जब उनके पास दूसरी बार में किस्त देने के रुपये नहीं थे तो पांच दिन की एडवांस किस्त के नाम पर दो हजार रुपये का कर्ज और उनके नाम चढ़ाकर 4000 रुपये वसूले गए।



केस-3

फाइनेंसरों से तंग आकर पेंटर ने बिहार जाकर दी थी जान

6 अगस्त को असंध के पेंटर शिवकुमार (32) की बिहार जाकर विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई थी। मौत के तीन दिन बाद शव लेकर असंध पहुंचे परिजन ने 9 अगस्त को उसका अंतिम संस्कार किया। मृतक की मां की शिकायत पर तीन फाइनेंसरों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया। आरोप है कि एक लाख रुपये के कर्ज पर काफी ब्याज वसूलने के बाद फाइनेंसरों ने उसकी घर के बाहर खड़ी कार जब्त की।




जिले के लोगों से अनुरोध है कि यदि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला है तो उसकी सूचना अपने क्षेत्र के थाना, चौकी या फिर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जरूर दें ताकि मामले का सत्यापन करके उचित विधिक कार्रवाई की जा सके। गलत तरीके से लोगों से रुपये वसूलने वालों पर पुलिस शिकंजा कस रही है।
- गंगाराम पूनिया, एसपी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed