फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Laborer pushed from roof during fight, dies

Karnal News: झगड़े में मजदूर को छत से दिया धक्का, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 02:55 AM IST
विज्ञापन
Laborer pushed from roof during fight, dies
असंध। सफीदों रोड स्थित शक्ति फूड्स ऑयल कंपनी में काम करने वाले मजदूर को गांव के ही युवक ने छत से धक्का दे दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मजदूर की शिनाख्त विकास चौधरी (23) वासी तिलकेश्वर गांव, जिला दरभंगा (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो कि मृतक के गांव का ही रहने वाला है।
विज्ञापन

मृतक के साले नीतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका जीजा विकास चौधरी व राजा चौधरी असंध के शक्ति फूड्स ऑयल कंपनी में मजदूरी करते थे, बुधवार शाम दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान राजा चौधरी ने उसके जीजा विकास चौधरी को छत से धक्का दे दिया। जिससे विकास चौधरी के सिर में गहरी चोट लग गई। परिजन उसे सफीदों के अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि मृतक और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। मृतक के साले ने शिकायत दी है। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। राजा चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed