फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kurukhestra Local boy to be played in Junior Hockey World Cup

जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में खेलेगा धर्मनगरी का छोरा

Fri, 29 Nov 2013 04:14 PM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Fri, 29 Nov 2013 04:14 PM IST
विज्ञापन
Kurukhestra Local boy to be played in Junior Hockey World Cup
देश-विदेश में कई अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं में हरियाणा का नाम रोशन करने वाला खिलाड़ी सुरेंद्र पालड़ अब जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में अपने जौहर दिखाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय हॉकी टीम में सुरेंद्र पालड़ का भी चयन किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में छह दिसंबर से जूनियर हॉकी वर्ल्ड की शुरुआत होगी।
विज्ञापन


वहीं, सुरेंद्र के चयन से भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई है और सुरेंद्र के प्रशिक्षक गुरविंद्र सिंह को बधाई देने का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय खेल प्राधिकरण के उप-निदेशक नरेश कुमार, जूडो के सीनियर कोच टेक सिंह, वालीबॉल कोच बलवंत कौर, एथलेटिक्स कोच सतपाल सिंह व आरएस सैनी, वेट लिफ्टिंग कोच हंसराज, स्टेट कोच एसएस राणा, हॉकी कोच रामकुमार चोपड़ा, हैंडबॉल कोच दिलबाग सिंह राठी, यशवीर सिंह और मनोज कुमार ने टीम में चुने जाने पर सुरेंद्र को बधाई दी। हॉकी कोच गुरविंद्र सिंह ने वीरवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि साई कम एंड प्ले के खिलाड़ी रहे सुरेंद्र का चयन भारतीय हॉकी टीम के लिए किया गया है। साई के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

एक अन्य खिलाड़ी का भी हुआ चयन
इस उपलब्धि से जिले का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन होगा। उन्होंने बताया कि सुरेंद्र जापान, मलेशिया और कई अन्य देशों में हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम की ओर से खेल चुका है। उन्होंने बताया कि सुरेंद्र के अलावा साई केंद्र कुरुक्षेत्र के खिलाड़ी रहे प्रदीप मोर का भी भारतीय हॉकी टीम में चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र जिला कुरुक्षेत्र के युवा हॉकी खिलाड़ियों के आइकॉन बन चुके हैं।


सभी खिलाड़ी सुरेंद्र की तरह हॉकी के क्षेत्र में नाम कमाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। साई के उपनिदेशक नरेश कुमार के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का काम किया जा रहा है। इस समय आवासीय योजना के न होते हुए भी हॉकी के इस प्रशिक्षण केंद्र में करीब 60 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में पांच हॉकी खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां भी मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed