{"_id":"5e20af318ebc3e7d67113f8e","slug":"kidnapping-of-a-block-committe-member-karnal-news-knl18933847","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविश्वास पत्र देने से पहले ब्लॉक समिति सदस्य का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविश्वास पत्र देने से पहले ब्लॉक समिति सदस्य का अपहरण
विज्ञापन
kidnapping of a block committe member
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर ब्लॉक समिति चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास पत्र लाने वाले मेंबर का अपहरण कर लिया गया। शुक्रवार को ब्लॉक मेंबर्स ने चेयरमैन के खिलाफ पत्र देना था, लेकिन पूर्व संध्या को ब्लॉक समिति सदस्य राजेंद्र कुमार को एक दर्जन से ज्यादा लोग उठाकर ले गए। घटना के समय राजेंद्र कुमार की पत्नी रेखा देवी और समिति सदस्य सतीश कुमार भी साथ थे। वारदात के समय रेखा छिप गई और सतीश उनके चंगुल से छूटकर भाग गया। रेखा ने इसका आरोप ब्लॉक समिति चेयरमैन के बेटे अभिषेक, मास्टर बब्लू, मास्टर यशपाल, मांगेराम पर लगाया है। इस बारे थाना बिलासपुर को इसकी शिकायत दी गई है।
रेखादेवी ने बिलासपुर पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि उसके पति राजेंद्र कुमार वार्ड नंबर पांच से ब्लॉक समिति के सदस्य हैं। समिति चेयरमैन महीपाल के खिलाफ वे अविश्वास पत्र लेकर आए थे। जिस पर समिति के सभी सदस्यों ने सहमति जताई थी। रेखादेवी ने बताया कि समिति सदस्यों ने गुरुवार को अविश्वास पत्र देना था। वीरवार शाम को वह अपने पति के साथ कार में गांव नवांशहर से बिलासपुर आ रही थी। इस दौरान वार्ड नंबर पांच से समिति सदस्य सतीश कुमार भी साथ था। जब वह गांव अजीजपुर के पास पहुंचे तो पीछे से एक कार ने उन्हें टक्कर मारी। जिस पर वह रूक गए। उनके रूकते ही उस गाड़ियों में से चेयरमैन महीपाल का बेटा अभिषेक, मास्टर बब्लू, मास्टर यशपाल, मांगेराम सहित 10-12 लोग उतरे। उन्होंने उसके पति व सतीश को पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा। इस दौरान वह छिप गई। इस दौरान उन्होंने उसके पति व सतीश को बुरी तरह पीटा और जबरन कार बैठाने लगे। इस बीच सतीश उनसे छूटकर भाग गया। लेकिन वे उसके पति को उठाकर ले गए। रेखा देवी ने आरोप लगाया कि उसके पति का अपह्रण इसीलिए किया गया है कि वह अविश्वास पत्र देने वाले हैं।
संज्ञान में आया है। महिला ने उसके पति को उठा ले जाने की लिखित शिकायत दी है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है। जांच जो बात सामने आएगी उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रामफल, एसएचओ, थाना बिलासपुर।