फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kautilya unfarle country's flag in the UK

ब्रिटेन में कौटिल्य फहराएगा देश का झंडा

Wed, 12 Aug 2015 12:56 AM IST
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन में कौटिल्य फहराएगा देश का झंडा
विज्ञापन

फोटो संख्या 13
- 14 देशों के 15 बच्चों की आयोजित प्रतियोगिता में कौटिल्य दिखाएगा प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा (करनाल)। गुगल ब्वॉय कौटिल्य 15 अगस्त को ब्रिटेन में अपने देश का तिरंगा फहराकर देश की आजादी का जश्न मनाएगा और वहां इंडियन सोसायटी की ओर से आयोजित प्रोग्राम में कौटिल्य को भारत गौरव अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जाएगा। ब्रिटेन के यार्क शहर के एक स्टेडियम में प्रोग्राम है और इसी स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रतियोगिता है। इसमें कौटिल्य अपनी प्रतिभा दिखाएगा। इस दौरान वह वी एक्स खेल प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेगा।
मंगलवार को ब्रिटेन रवाना होने से पहले घरौंडा में कौटिल्य और उसके पिता सतीश शर्मा मीडिया से रूबरू हुए। सतीश शर्मा ने बताया कि ब्रिटेन के स्टेडियम में 14 से 16 अगस्त तक प्रतियोगिता है। इसमें पांच बाल होती हैं और दस खिलाड़ी। टीम के कप्तान साहिल तिवारी ने बताया कि पहली बार सात साल के बच्चों का इस प्रतियोगिता में चयन हुआ है, जोकि भारत के लिए कौटिल्य का चयन होना गौरव की बात है। यूके में होने वाली प्रतियोगिता में लगभग 14 देशों की टीम हिस्सा लेगी। मंगलवार को यूके जाने से पूर्व गुगल ब्वॉय कौटिल्य और साथ मेें इनके पिताजी सतीश शर्मा ने बताया कि गर्व की बात है कि वह दूसरे देश में जाकर अपने भारत देश का तिरंगा फहराएगा। अपने जीवन कुछ नया करके दिखाना चाहिए, ताकि भविष्य में देश की उन्नति में अपनी हिस्सेदारी निभा सकें। उन्होंने बच्चों के बारे में बोलते हुए कहा कि बच्चों ने पढ़ाई में अपना मन लगाना चाहिए और अच्छे संस्कार प्राप्त करके आगे बढने का प्रयास करना चाहिए। कौटिल्य यूके में आयोजित 14 देशों की वीएक्स प्रतियोगिता में 15 बच्चे हिस्सा लेंगे। टीम के कप्तान साहिल तिवारी ने बताया कि वल्र्ड चैंपियनशिप की होने वाली प्रतियोगिता में पहली बार सात साल के कौटिल्य का चयन हुआ है। उन्होंने पूरी उम्मीद है कि इस प्रतियोगिता में कौटिल्य जीत हासिल करके देश का नाम और रोशन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed