{"_id":"6b0c7265561180cacf020174","slug":"karnal-womens-team-in-the-handball-final-karnal-news-c-18-knl1018-1040918-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हैंडबॉल फाइनल में करनाल की महिला टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हैंडबॉल फाइनल में करनाल की महिला टीम
विज्ञापन
हैंडबॉल प्रतियोगिता में बाॅल को लेकर गोल पोस्ट की ओर जाता अंबाला की टीम का खिलाड़ी। संवाद
करनाल। राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल में उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा के सौजन्य से आयोजित राज्य स्तरीय इंटर कॉलेज बैडमिंटन एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। महिला हैंडबॉल के सेमीफाइनल में राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल ने सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला कैंट को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरे सेमीफाइनल में चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय, भिवानी ने आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत को हराया। बैडमिंटन महिला वर्ग में नीलम विश्वविद्यालय, कैथल प्रथम, टीका राम महिला महाविद्यालय, सोनीपत द्वितीय और सनातन धर्म महाविद्यालय, अंबाला कैंट तृतीय रहा।
पुरुष वर्ग में भी नीलम विश्वविद्यालय प्रथम रहा। पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वितीय और गुरु नानक खालसा कॉलेज, यमुनानगर तृतीय रहा। हैंडबॉल में भिवानी और हिसार की टीमों के बीच मुकाबला 17-17 से बराबर रहा, जबकि सनातन धर्म कॉलेज ने फतेहपुर को 32-26 से हराया।
विज्ञापन
समाजसेवी आकाश भट्ट और पूर्व प्राचार्य सुधीर मुख्य अतिथि रहे। स्वर्णिम भारत वर्ष फाउंडेशन के अध्यक्ष सतीश चावला और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकलेश्वर प्रकाश विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विवेक रंगा ने अतिथियों का स्वागत किया।
-- -- -- -- --
हैंडबॉल में अंतिम समय तक रोमांच
भिवानी और हिसार का मुकाबला 17-17 से बराबर
करनाल। राज्य स्तरीय इंटर कॉलेज हैंडबॉल प्रतियोगिता में चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय, भिवानी और गुरु गोरखनाथ जी गवर्नमेंट कॉलेज, हिसार के बीच मुकाबला 17-17 से बराबर रहा। हाफ टाइम तक हिसार की टीम 11-10 से आगे थी। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने लगातार गोल किए और स्कोर बराबर होता रहा। अंतिम समय में भिवानी की टीम 16-17 से पीछे थी। मैच के आखिरी दो मिनट में भिवानी ने गोल कर स्कोर 17-17 कर दिया। दर्शक अंतिम समय तक मुकाबले का रोमांच देखते रहे। संवाद