{"_id":"c46fef89d0d4629460d021fcf3204bb1","slug":"karnal-news-hindi-news-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम ट्रेनर की हत्या कर आरोपियों ने तोड़ दिया था मोबाइल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम ट्रेनर की हत्या कर आरोपियों ने तोड़ दिया था मोबाइल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
Updated Mon, 26 Oct 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसंत विहार के जिम ट्रेनर संदीप उर्फ कर्ण चौहान की हुई हत्या के मामले
विज्ञापन
में आरोपियों ने कबूल किया है कि ट्रेनर का मोबाइल घटना की रात ही नष्ट कर
दिया था। मोबाइल ट्रेसिंग के जरिए पुलिस से बचने के लिए ऐसा किया गया। यह
खुलासा पानीपत के डाहर गांव वासी दोनों सगे भाइयों ने रिमांड के दौरान किया
है।
सीआईए वन स्टाफ ने हत्या के दोनों आरोपियों को पांच दिन के रिमांड के बाद रविवार को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है। डाहर गांव वासी फौजी प्रदीप व प्रवीन दोनों सगे भाइयों ने 10 अक्टूबर की देर रात कर्ण की गला दबाकर हत्या कर दी थी।
आरोपियों ने कर्ण की कार व मोबाइल सहित अन्य सामान लूटकर उसकी हत्या कर दी थी। कर्ण का शव सेक्टर-छह के समीप बंधा हुआ मिला था। एसपी पंकज नैन ने इस मामले में एसआइटी गठित की और आरोपियों को ढूंढ निकाला। सीआईए वन टीम के इंचार्ज दीपक कुमार ने बताया कि जिम ट्रेनर कर्ण चौहान से लूटा गया जरूरी दस्तावेज रिमांड के दौरान बरामद कर लिए हैं। आरोपियों की निशानदेही पर लूट के दौरान उपयोग की गई पिस्टल, बाइक व अन्य सामान मिल गया है। आरोपियों ने कर्ण का मोबाइल तोड़कर खत्म कर दिया है। इसलिए मोबाइल की बरामदगी नहीं हो पाई। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई कार पहले ही बरामद कर ली थी। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कर्ण से उनकी कोई जानी दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने एक बड़ी लूट या डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए कार लूटना था।