{"_id":"6366c7e29f66731a126a63af","slug":"je-murder-and-kidnapping-case-against-bjp-leader-his-brother-karnal-news-knl1265696162","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता, उसके भाई पर जेई की हत्या और अपहरण का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता, उसके भाई पर जेई की हत्या और अपहरण का केस
विज्ञापन
अग्रसेन चौक पर गांव गगसीना के ग्रामीणों ने लगाया जाम। जाम के दौरान तैनात रहा भारी पुलिसबल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पश्चिमी यमुना नहर से मिले लापता जेई के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम होना था, लेकिन इससे पहले नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। यही नहीं आक्रोशित लोगों ने एनडीआरआई चौक पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का भरसक प्रयास किया पर वे कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इस पर अधिकारियों ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मामले में देर शाम पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कर्ण सिंह और उसके सगे भाई टिंकू उर्फ सुखविंद्र समेत अन्य के खिलाफ अपहरण और हत्या का केस दर्ज किया है।
घटनाक्रम के अनुसार, गगसीना निवासी जेई दीपक बीते सोमवार को चंडीगढ़ से अपने घर लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। खोजबीन के बाद अगले दिन मंगलवार को पुलिस ने जेई दीपक की गाड़ी पश्चिमी यमुना नहर पर घोघड़ीपुर के पास से बरामद की थी। घटनास्थल पर ड्राइवर साइड का शीशा टूटा हुआ था और गाड़ी के आस-पास कुछ नोट गिरे पड़े थे। बताया जा रहा है कि दीपक चंडीगढ़ से 1.10 करोड़ रुपये से भरा बैग अपनी निजी गाड़ी में लेकर गांव आ रहा था। इस बीच उसने परिजनों को फोन कर करनाल पहुंचने की जानकारी दी। साथ ही जल्द घर पहुंचने की बात कही थी पर इसके बाद उसका सुराग नहीं लगा। लापता होने के पांचवें दिन बीते शुक्रवार को लापता जेई का शव जानी गांव के पास पश्चिमी यमुना नहर में मिला, जिसके पर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम किया जाना था, लेकिन परिजनों ने मामले में ठोस कार्रवाई होने तक पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने संदिग्ध आरोपियों के खिलाफ हत्या और अपहरण का केस दर्ज कर जांच की मांग उठाई। दिनभर चले घटनाक्रम के कारण शाम हो गई। इस कारण मृतक जेई के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका। अब रविवार छह नवंबर को बोर्ड की निगरानी में जेई दीपक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
जेई ने व्हाट्सएप पर आरोपी को भेजा था भरे बैग का फोटो
डीएसपी गौरव फोगाट ने बताया कि जेई दीपक के फोन से व्हाट्सएप के माध्यम से चंडीगढ़ से करनाल रवाना होने के दौरान भरे हुए बैग की एक फोटो आरोपी टिंकू को भेजी गई है।
विज्ञापन
दो से की जा रही पूछताछ
-डीएसपी गौरव फोगाट ने बताया कि मामले में संदिग्ध दो आरोपियों को पकड़ा गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
एसपी बोले-
जेई की मौत के मामले में मृतक की माता सुदेश देवी के बयान पर आरोपी कर्ण सिंह और टिंकू उर्फ सुखविंदर निवासी गगसीना तथा अन्य अज्ञात के खिलाफ अपहरण और हत्या का केस दर्ज किया गया है। मृतक दीपक का पोस्टमार्टम छह नवंबर को बोर्ड द्वारा कराया जाएगा। मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
- गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक करनाल।
इन सवालों का ढूंढना होगा जवाब
जेई दीपक के लापता होने और शव मिलने तक की घटना में छह दिन बीत चुके हैं। इन छह दिनों में पुलिस ने भाजपा नेता कर्ण सिंह और उसके भाई टिंकू उर्फ सुखविंद्र सहित अन्य के खिलाफ अपहरण व हत्या का मामला दर्ज किया है, लेकिन अभी तक पुलिस 1.10 करोड़ की राशि किसकी है यह पता नहीं लगा पाई है। वारदात की वजह आखिर क्या है, ये भी स्पष्ट नहीं हो सका है। सवाल ये हैं कि यह मोटी राशि किसकी थी, दीपक इसे कहां और किससे लेकर आया था, वहीं इसे कौन ले गया। यह पता लगाना पुलिस के लिए चुनौती है।
- जेई दीपक की मौत के मामले में नामजद हुए कर्ण सिंह के मामले में पुलिस जांच कर रही है। किसी अपराध में यदि कोई दोषी है तो भाजपा नेता हो या फिर कोई अन्य, स्पष्ट नीति है, उसे सजा मिलेगी। पुलिस प्रशासन अपना काम कर रहा है, जो सच्चाई होगी, वह सामने आएगी।
- योगेंद्र राणा, जिलाध्यक्ष भाजपा