फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   JCBs were used on three illegal colonies, houses and warehouses were demolished.

Karnal News: तीन अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, मकान-गोदाम ध्वस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
JCBs were used on three illegal colonies, houses and warehouses were demolished.
125....अवैध निर्माण को गिरती जेसीबी। प्रवक्ता - फोटो : संगठन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिला नगर योजनाकार की टीम ने वीरवार को शहरी क्षेत्र के आसपास अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई जारी रखी। तीन अवैध कॉलोनियों में एक निर्माणाधीन मकान और गोदाम सहित कई भवनों की डीपीसी, सड़कों को ध्वस्त कर दिया गया।
कई दिनों से जिला नगरयोजनाकार (डीटीपी) गुंजन वर्मा की टीम जिले में पनप रही अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई कर रही है। जिससे अवैध कॉलोनियों में प्लाटिंग कर रहे कॉलोनाइजरों और प्लाट खरीद चुके लोगों में खलबली मची है। ऐसे लोग अपने सियासी नेताओं के चक्कर भी लगा रहे हैं लेकिन उनसे भी कोई मदद नहीं मिल पा रही है। अभियान लगातार चल रहा है, वीरवार को डीटीपी की टीम करनाल के मंगलपुर क्षेत्र में पहुंची। यहां पहली अवैध कॉलोनी करीब दो एकड़ में बनाई जा रही है, यहां पक्की सड़कों व सीवरेज को तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

दूसरी अवैध कॉलोनी 1.25 एकड़ में गांव मंगलपुर में ही बन ही रही, यहां गोदाम भी बनाया जा रहा था। जेसीबी से गोदाम के साथ-साथ सभी कच्ची सड़कों को तोड़ दिया गया। तीसरी अवैध कॉलोनी लगभग 2.5 एकड़ में गांव फूसगढ़ में बनाई जा रही है, जिसमें चार भवनों की डीपीसी., एक निर्माणधीन मकान व पक्की सड़कों को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार के साथ-साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट व थाना सेक्टर-32-33 की पुलिस रही। मौके पर लोगों से अवैध कॉलोनी में प्लॉट न खरीदने की अपील भी की गई। चेतावनी दी गई कि यदि कोई निर्माण करेगा तो उसे तोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed