फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Jatin, Kulneer, Mannat dominate in sports competitions

Karnal News: खेल मुकाबलों में जतिन, कुलनीर, मन्नत की धाक

Sat, 23 Dec 2023 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 23 Dec 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
Jatin, Kulneer, Mannat dominate in sports competitions
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मधुबन। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की ओर से पुलिस अकादमी के बाछेर स्टेडियम में वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अलग-अलग मुकाबलों में 12वीं कक्षा के जतिन, 11वीं के कुलनीर और नौवीं कक्षा की मन्नत ने सर्वाधिक पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल मंतोष पाल सिंह ने की। वहीं मुख्यातिथि के रूप में अकादमी पुलिस महानिदेशक डॉ. राजश्री सिंह ने शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों का हाथ मिलवाकर मुकाबले शुरू कराए। इससे पहले खिलाड़ियों ने भी मार्च पास्ट किया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांधा।
विज्ञापन

इस दौरान हरियाणवी, पंजाबी और राजस्थानी गीतों पर हुई प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रही। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता के विजेता अैर वर्ष भर विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में डीडीए सुरेंद्र बेनीवाल, अनीता मान और विभिन्न डीएवी स्कूलों के प्रिंसिपल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed