फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Information about the disadvantages of chemical fertilizers

Karnal News: रासायनिक खादों के नुकसान की दी जानकारी

Sat, 26 Aug 2023 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 26 Aug 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Information about the disadvantages of chemical fertilizers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। कृषि विभाग के कार्यालय इंद्री में शुक्रवार को कृषि अधिकारियों और किसान वेलफेयर क्लब के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में खंड कृषि अधिकारी अश्वनी ने प्रगतिशील किसानों को रासायनिक खादों के नुकसान के बारे में जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि हमारी जोत की भूमि लगातार घटती जा रही है, इसलिए किसान कृषि तकनीकों का प्रयोग करके कृषि क्षेत्र में अपनी आमदनी बढा सकते हैं। हमें कृषि क्षेत्र में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए फसली चक्र को अपनाना होगा। किसान अपने खेत से अधिक पैदावार लेने के लिए फसलों में अधिक रासायनिक खादों एवं दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं, जिसका सीधा-सीधा असर पैदावार पर पड़ता है।
विज्ञापन

हमें रासायनिक खादों की अपेक्षा अपनी फसलों में हरी एवं गोबर खाद का इस्तेमाल करना चाहिए। जिससे हमारी लागत कम व आमदनी अधिक होगी। इस मौके पर किसान वेलफेयर क्लब के प्रधान चरण सिंह मढान, कृषि विभाग के एडीओ डॉ सचिन कुमार, डॉ योगेश्वर शर्मा, डॉ अरविंद कुमार, कृषि पर्यवेक्षक डॉ मोहित और किसान वेलफेयर क्लब के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed