फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   In Kharaudi village, the accused was arrested for cultivating opium behind a house and carrying 15.130 kg of plants.

Karnal News: खरौदी गांव में मकान के पीछे अफीम की खेती 15.130 किलो पौधों सहित आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Apr 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 05 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
In Kharaudi village, the accused was arrested for cultivating opium behind a house and carrying 15.130 kg of plants.
कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने गांव खरौदी में एक मकान के पीछे अवैध रूप से अफीम की खेती करने के मामले में आरोपी गगनदीप उर्फ गगन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15.130 किलोग्राम अफीम के पौधे बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता प्रवीण के अनुसार, इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में एसडीयू की टीम शाम के समय बस अड्डा खरौदी पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव निवासी गगनदीप उर्फ गगन अपने मकान के पीछे डोडापोस्त (अफीम) की खेती कर रहा है।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मकान पर दबिश दी और आरोपी को काबू कर लिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी कुलदीप बेनीवाल की मौजूदगी में नियमानुसार जांच की गई, जिसमें मकान के पीछे उगाई गई अफीम की फसल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर एएसआई शमशेर सिंह द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed