फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   If new ward restrictions are implemented, the residential address of three lakh people will change.

Karnal News: नई वार्डबंदी लागू की तो बदलेगा तीन लाख लोगों का रिहायशी पता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
If new ward restrictions are implemented, the residential address of three lakh people will change.
- वार्डबंदी : पीपीपी, आधार, राशन और वोटर कार्ड में वार्ड नंबर कराना होगा अपडेट, कटेंगे महकमों के चक्कर
विज्ञापन

- करनाल निगम क्षेत्र के 20 में से 12 वार्डों के नंबर तो कई कॉलोनियों व गांवों के वार्ड बदले
गगन तलवार
करनाल। नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासन ने नई वार्डबंदी का ड्रॉफ्ट तैयार किया है। सियासी समीकरण फिट बैठाने के लिए वार्डबंदी में हुई क्षेत्रों के उठापटक शहर की आबादी को भी प्रभावित करेगी। यदि सरकार की ओर से इस ड्रॉफ्ट को लागू करके चुनाव कराया जाता है तो इससे करीब तीन लाख लोगों का रिहायशी पता बदलेगा।
क्योंकि परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड जैसे दस्तावेजों में वार्ड नंबर लिखा होता है। इन्हीं दस्तावेजों का इस्तेमाल सरकारी कार्यों में रिहायशी पते के प्रमाण के रूप में किया जाता है। ऐसे में इसे दुरुस्त कराने यानी अपने नए वार्ड नंबर को अपडेट कराने के लिए लोगों को सरकारी महकमों के चक्कर काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

वर्तमान में आधार कार्ड को अपडेट करने का काम तो चल ही रहा है लेकिन परिवार पहचान पत्र में त्रुटि दूर कराना बड़ी जंग लड़ने के समान है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। नई वार्डबंदी के ड्रॉफ्ट के अनुसार, करनाल नगर निगम क्षेत्र में कुल 20 वार्ड हैं। इनमें से 12 वार्डों के नंबर बदले गए हैं। जबकि नौ वार्ड ऐसे हैं, जिनकी कॉलोनियों और गांवों को इधर-उधर किया गया है। यानी ये कॉलोनी वर्तमान में जिस वार्ड में थी, उसे वहां से हटाकर दूसरे वार्ड में जोड़ दिया गया है। इनके पुराने वार्ड का नंबर चाहे न बदला हो लेकिन अब कॉलोनी दूसरे वार्ड में जाने से इनको भी अपने दस्तावेजों में रिहायशी पता बदलवाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का तर्क है कि वार्डबंदी परिवार पहचान पत्र के आंकड़ों के आधार पर की गई है। किस वार्ड की कितनी आबादी है, उसी आधार पर वार्डों को बांटा गया है। सभी 20 वार्डों में करीब छह लाख आबादी है, इनमें 282346 मतदाता हैं। सबसे ज्यादा 16625 मतदाता नए बने वार्ड-4 में हैं और सबसे कम 9530 मतदाता नए बने वार्ड-6 में हैं।


पुराने वार्ड की सीमा में होते हुए भी दूसरे वार्ड में डाला
कॉलोनियों को दूसरे वार्ड में डालने व वार्ड नंबर बदलने संबंधित आपत्ति शहर के जानकार लोगों और पूर्व पार्षदों ने दर्ज कराई है। उनका कहना है कि यदि ऐसा होता है तो काफी परेशानी आमजन को झेलनी पड़ेगी। वार्ड-13 से निवर्तमान पार्षद ईश गुलाटी ने बताया कि निगम के जारी वार्डबंदी के नक्शे के अनुसार, उपकार कॉलोनी और रमेश नगर उनके वार्ड की सीमा में पड़ता है, लेकिन इसे वार्ड-15 में कर दिया गया है, उनके वार्ड का नंबर भी 14 हो गया है। इसके अलावा वार्ड-18 के शांति नगर और गांधी को नहर पार के वार्ड-20 में किया है।

इन वार्डों के नंबर बदले
पहले
अब
वार्ड-04
06
वार्ड-05
07
वार्ड-06
08
वार्ड-07
10
वार्ड-08
05
वार्ड-09
04
वार्ड-10
11
वार्ड-11
12
वार्ड-12
13
वार्ड-13
14
वार्ड-14
15
वार्ड-15
09


इन वार्डों की कॉलोनियां व गांव हुए इधर-उधर
- वार्ड-01 से मंगलपुर गांव को अब वार्ड-2 में कर दिया है।
- वार्ड-04 को 06 किया है, यहां से सूरज नगर, दुर्गा कॉलोनी और उत्तम नगर को काटकर वार्ड-3 में जोड़ दिया है।
- वार्ड-05 को 07 कर दिया है, इसमें कंबोपुरा गांव जोड़ दिया और सेक्टर-4 हटा दिया है।
- वार्ड-06 को 08 बनाते हुए यहां से सेक्टर-4 ट्रक यूनियन, मधुबन कांप्लेक्स, अशोक विहार को काटकर वार्ड-7 में किया है।
- वार्ड-07 से शाम नगर और सेक्टर-16 को अब वार्ड-8 में जोड़ा है।
- वार्ड-13 को 14 नंबर दिया है, यहां से उपकार कॉलोनी और रमेश नगर को वार्ड-15 में किया है।
- वार्ड-14 से इंद्रा कॉलोनी, मटक माजरी को वार्ड-8 में जोड़ा है।
- वार्ड-17 के हकीकत नगर, महावीर कॉलोनी व शास्त्री नगर को वार्ड-16 में कर दिया है।
- वार्ड-18 के शांति नगर और गांधी नगर को वार्ड-20 में किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed