फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   I bowed down in the Guru's court and prayed for prosperity

Karnal News: गुरु के दरबार में माथा टेककर मांगी खुशहाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
I bowed down in the Guru's court and prayed for prosperity
- डेरा कार सेवा में सजे दीवान, दस्तार बंदी के साथ अमृत भी चखाया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। वैसाखी के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में रविवार सुबह सुंदर दीवान सजाया गया। गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश कर हेड ग्रंथी ने अरदास करवा कीर्तन दरबार का शुभारंभ करवाया। कीर्तन दरबार में सुबह से शाम तक गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष श्रद्धालुओं ने माथा टेका और परिवार और शहर की सुख शांति की कामना की।


डेरा कार सेवा के प्रमुख जत्थेदार बाबा सुक्खा सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कीर्तन में रागियों ने कहा कि कीर्तन दरबार में कार सेवा धर्म प्रचार गुरुद्वारा करता पूरख निवास मोहाली की टीम ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। लगभग सौ लोगों ने अमृत चखा। सजे दीवान में बाबा मंजीत सिंह, भाई सुखबीर सिंह, बीबी खुश दीपक कौर, करनाल मंजी साहिब गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी अमृत सिंह ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर एचएसजीपीसी के सदस्य पलविंद्र सिंह चीमा, गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी के महासचिव इंद्रपाल सिंह, गुरपाल सिंह डोनी, मेजर सिंह, गुरसेवक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed