Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Husband gets 10 years in prison for dowry harassment

Karnal News: दहेज प्रताड़ना में पति को 10 साल कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Husband gets 10 years in prison for dowry harassment
करनाल। दहेज के लिए गर्भवती पत्नी को प्रताड़ित करने और उसकी मौत के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नेहा नोहरिया ने पति घरौंडा निवासी आकाश को दोषी करार देते हुए 10 साल कैद की सजा सुनाई है। घरौंडा थाना क्षेत्र के इस मामले में प्रियंका उर्फ पिंकी की 14 दिसंबर 2024 को मौत हुई थी। शव ससुराल में फंदे से लटका मिला था।
विज्ञापन

प्रियंका चार माह की गर्भवती थी। पिता की शिकायत पर 15 दिसंबर 2024 को पुलिस ने केस दर्ज किया था। करीब एक साल 11 माह तक सुनवाई के बाद अदालत ने फैसला सुनाया। अदालत ने माना कि पति दहेज में बाइक, सोने की चेन और अंगूठी की मांग को लेकर पत्नी को प्रताड़ित करता था। यह प्रताड़ना उसकी मौत से पहले तक जारी थी।
विज्ञापन


जिला न्यायवादी डॉ. पंकज ने बताया कि मामले में अदालत ने फैसले में कहा कि प्रियंका की मौत शादी के सात साल के भीतर असामान्य परिस्थितियों में हुई और पति की ओर से दहेज के लिए प्रताड़ना भी साबित हुई। जांच, सुनवाई और विचारण के दौरान जेल में बिताई अवधि को सजा में समायोजित करने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव स्टौंडी निवासी मामूराम ने अपनी बेटी प्रियंका की शादी 29 अक्तूबर 2023 को आकाश के साथ की थी। शुरुआत के करीब दो माह तक सब ठीक रहा, लेकिन इसके बाद पति ने दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप था कि उससे बाइक, सोने की चेन और अंगूठी की मांग की जाती थी और मारपीट भी की जाती थी। प्रियंका कई बार मायके आई। परिवार ने पंचायत के माध्यम से भी मामला सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन हालात नहीं बदले।
छह दिसंबर को ससुराल लेकर गया था पति
अदालत में पिता मामूराम और भाई कमल कुमार ने बताया कि प्रियंका नवंबर 2024 में करीब एक माह तक मायके में रही थी। छह दिसंबर को आकाश उसे वापस ससुराल ले गया। इसके बाद भी उसने फोन पर परिजन को प्रताड़ित किए जाने की बात बताई। 14 दिसंबर को उन्हें सूचना मिली कि प्रियंका घरौंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती है। वहां पहुंचने पर उसकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम में मौत का कारण फंदे से लटकने के कारण दम घुटना पाया गया।

अवसाद में होने की दलील को कोर्ट ने नहीं माना
सुनवाई के दौरान पति ने खुद को निर्दोष बताते हुए दहेज मांगने और प्रताड़ित करने के आरोपों से इन्कार किया। बचाव पक्ष ने दलील दी कि प्रियंका अवसाद और चिंता से परेशान थी तथा उसका इलाज चल रहा था। हालांकि, इस दावे के समर्थन में न तो संबंधित डॉक्टर को गवाही के लिए पेश किया गया और न ही उपचार का रिकॉर्ड अदालत में रखा गया। अदालत ने पिता और भाई की गवाही को विश्वसनीय माना। साथ ही कहा कि दोनों की गवाही में सामने आई छोटी-मोटी विसंगतियां अभियोजन के मामले को कमजोर नहीं करतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed