{"_id":"641cbc16914069a88c048f57","slug":"hundreds-of-quintals-of-mustard-lying-under-the-open-sky-karnal-news-c-18-knl1008-69737-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: खुले आसमान के नीचे पड़ी सैकड़ों क्विंटल सरसों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: खुले आसमान के नीचे पड़ी सैकड़ों क्विंटल सरसों
Fri, 24 Mar 2023 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 24 Mar 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
घरौंडा। नई अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद नहीं हो रही है। जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अनाज मंडी में सैकड़ों क्विंटल सरसों की फसल खुले आसमान के नीचे पड़ी रही, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश आ गई तो उनकी फसल बर्बाद हो जाएगी।
घरौंडा अनाज मंडी में बीते कई दिनों से सैकड़ों किवंटल सरसों की फसल पड़ी है, लेकिन खरीद नहीं हो रही। हेफेड ने कमर्शियल खरीद बंद कर दी है। 20 मार्च से सरकारी खरीद शुरू किए जाने के दावे किए गए, लेकिन किसानों को फसल बेचने के लिए गेटपास नहीं मिल रहे। किसानों का कहना है कि उन्होंने कई महीने पहले मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया था, लेकिन उसके बावजूद उन्हें गेटपास नहीं दिए जा रहे। किसान कई दिनों से फसल बिकने का इंतजार कर रहे हैं। मार्केट कमेटी सचिव नरेश मान ने बताया कि किसान गेटपास नहीं मिलने की शिकायत लेकर आ रहे हैं, लेकिन पोर्टल पर डाटा अपडेट नहीं होने की वजह से गेटपास जारी नहीं हो रहे। संवाद