{"_id":"5e4ef56e8ebc3ef2c142ca0d","slug":"honor-two-brothers-who-saved-their-lives-from-atm-robbery-karnal-news-knl22831814","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने दो बहादुर बच्चों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने दो बहादुर बच्चों को किया सम्मानित
विज्ञापन
उरलाना कलां गांव में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम उखाड़कर ले जाने की तैयारी से आये बदमाशों के मंसूबों पर पानी फेरने वाले दो बहादुर भाइयों को एसबीआई की ओर से बृहस्पतिवार को सम्मानित किया गया। विदित हो कि मामले में बदमाशों ने लाखों रुपये से भरे एटीएम को उखाड़ लिया था और उसे गाड़ी में लोड कर रहे थे। तभी उरलाना कलां निवासी दो भाई दीपक और संदीप ने छत से पत्थर बरसाने शुरू कर दिये। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की, लेकिन जान की परवाह न किए बिना उन्होंने विरोध जारी रखा और पुलिस को भी सूचना दी। इससे बदमाशों को रुपयों से भरा एटीएम मौके पर ही छोड़कर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा था।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के डीजीएम परिचालन बाबू खान और क्षेत्रीय प्रबंधक गगन कुमार की उपस्थिति में स्टेेट बैंक ऑफ इंडिया आरबीओ क्षेत्रीय कार्यालय में बहादुर बच्चों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने इन बच्चों को 5100-5100 रुपये, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। बैंक के डीजीएम बाबू खान ने कहा कि इन बच्चों ने समाज को एक प्रेरणा दी है। बैंक की संपत्ति की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। इस कर्तव्य को इन बच्चों ने अपनी जान पर खेलकर निभाया। वह इन बच्चों की मुक्तकंठ से सराहना करते हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक गगन कुमार ने कहा कि आज उन्हें इन बच्चों पर नाज है, जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर एटीएम लूट को बचाया।
सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना चाहता है संदीप
दीपक और संदीप ने बताया कि रात को लगभग 12 से 1 के बीच में इनकी माता ने इन्हें जगाया कि कुछ आवाजें आ रही हैं। उन्होंने जब बाहर जाकर देखा तो एटीएम को कुछ बदमाश गैस कटर से काट रहे थे। तभी यह देखकर इन दोनों बच्चों ने पुलिस को सूचित किया और बदमाशों पर ईंट बरसानी शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों ने हवाई फायर भी किया, लेकिन बच्चों की बहादुरी के आगे बदमाश एटीएम छोड़कर भागने को मजबूर हुए। संदीप ने बताया कि वह सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहता है। दीपक ने बताया कि वह बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। वह घर से काफी गरीब है। इस अवसर पर गांव का सरपंच कृष्ण तथा बैंक के सभी अधिकारी व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।